फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   धोखे से शादी रचाकर किया दुराचार

धोखे से शादी रचाकर किया दुराचार

Tue, 06 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
धोखे से शादी रचाकर किया दुराचार
धोखे से शादी रचाकर किया दुराचार, एफआईआर
विज्ञापन


शाहगंज थाना क्षेत्र का मामला, युवक गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से धोखे से शादी रचाकर दुराचार किया गया। दो बच्चों के पिता ने न सिर्फ खुद को कुंवारा बताया बल्कि अपने धर्म के बारे में भी झूठ बोला। शादी के बाद सच्चाई सामने आई तो युवती स्तब्ध रह गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया।

युवती शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका आरोप है कि कुछ दिनों पहले उसकी फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आर्यन अंसारी पुत्र खालिद अंसारी निवासी कानपुर बताया। बातचीत होती रही और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। परिवारवालों को पता चला तो उन्होंने रिश्ता भी तय कर दिया। तीन मार्च को दोनों की शादी हो गई। अगले दिन पता चला कि युवक शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं और उसने अपना धर्म भी झूठ बताया। इसके बाद युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि जांच-पड़ताल में पता चला कि आरोपी का असली नाम धर्मेंद्र सिंह परिहार पुत्र मुन्नी लाल परिहार निवासी कानपुर है। पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर उसके खिलाफ दुराचार, धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर शाहगंज गजानंद चौबे ने बताया कि देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed