फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शर्मशार बुद्ध की नगरी

शर्मशार बुद्ध की नगरी

Tue, 19 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
शर्मशार बुद्ध की नगरी
दरिंदों से शर्मसार बुद्ध की नगरी
विज्ञापन

-पुलिस की तमाम कोशिश हो रही नाकाम
-आठ महीने में दो दर्जन से ज्यादा मामले पुलिस रिकार्ड में दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। अमन और शांति के लिए जाना जाने वाला कौशांबी आज हवस के दरिंदों को लेकर सुर्खियों में है। घर के अंदर और बाहर जाने वाली बहू बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। हद तब हो गई जब यहां महज आठ माह की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। यह हाल जिले का तब है जब प्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा सरकार ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन कर अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने का दावा कर रही है।
शांति दूत महात्मा बुद्ध और जैन की तीर्थनगरी कही जाने वाले कौशांबी में यूं तो तमाम तरह के अपराध हो रहे हैं लेकिन पिछले कुछ सालों में यहां रेप और छेड़खानी के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। सरकार स्वच्छता अभियान चलाकर घर-घर शौचालय बनवा रही है लेकिन जिले में ज्यादातर रेप के वे मामले दर्ज कराए जा रहे जो महिला के साथ शौच के लिए जाते वक्त हुए हैं। पुलिस विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2017 के सितंबर माह तक जिले में मासूम बच्चों समेत 20 युवतियां और किशोरियां दुराचार का शिकार हुईं। इसके अलावा करीब 60 किशोरियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

------------------
केस नंबर 01
सदर कोतवाली के एक गांव में रविवार दोपहर दस वर्षीय एक बालक ने पांच वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुराचार किया। आरोपी बालक को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
केस नंबर 02
रविवार की रात कोखराज इलाके में महज आठ माह की दुधमुंही बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुराचार करते हुए समाज को शर्मसार कर दिया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
------------------------
केस नंबर 03
पूरामुफ्ती इलाके की एक नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में फंसा पड़ोसी गांव के युवक ने साल भर दुराचार किया। किशोरी के गर्भवती होने पर प्रेमी शादी से मुकर गया। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर बात नहीं बन सकी।

--------------------------
केस नंबर 04
सैनी इलाके की एक किशोरी के साथ रिश्तेदार ने दुराचार किया। किशोरी के गर्भवती होने पर फरेबी ने गर्भपात कराने के बाद शादी की बात कही। गर्भपात के बाद युवक शादी से मुकर गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मामले में कार्रवाई करने के बजाय नाबालिग पीड़िता की आरोपी से शादी करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed