फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   फाफामऊ में गंगा में गिरी स्कॉर्पियो, मचा रहा हड़कंप

फाफामऊ में गंगा में गिरी स्कॉर्पियो, मचा रहा हड़कंप

Tue, 15 Jan 2019 02:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
फाफामऊ में गंगा में गिरी स्कॉर्पियो, मचा रहा हड़कंप
प्रयागराज। शिवकुटी में फाफामऊ पुल के पास सोमवार की शाम श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो गंगा में जा गिरी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को नदी से बाहर निकलवाने के प्रयास में जुट गई। गनीमत रही कि जिस वक्त हादसा हुआ, गाड़ी में कोई सवार नहीं था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी रत्नाकर यादव पुत्र रामेंद्र यादव अपने दो दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर सोमवार को शहर आ रहा था। उन्हें मेला क्षेत्र में किसी महात्मा के शिविर में जाना था। शाम सात बजे के करीब तीनों फाफामऊ पुल पार करके शिवकुटी क्षेत्र में पहुंचे। इसी दौरान गंगा का नजारा देखने के लिए वह नदी किनारे पहुंचे और स्कॉपियो खड़ी कर कुछ दूर पर जाकर सिगरेट पीने लगे। पुलिस ने बताया कि गाड़ी खड़ी करते समय वह हैंडब्रेक लगाना भूल गए।
विज्ञापन


नतीजा यह हुआ कि ढलान होने के कारण गाड़ी लुढ़कते हुए नदी में जा गिरी। यह देख तीनों चीखते हुए गाड़ी के पीछे भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिली तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। शिवकुटी इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह व मेहंदौरी चौकी प्रभारी राजीव सिंह पहुंच गए और गाड़ी को बाहर निकलवाने के प्रयास में जुट गए। मौके पर दो जेसीबी व हाईड्रा लगाई गई। खबर लिखे जाने तक वाहन नदी से बाहर नहीं निकाला जा सका था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पानी का बहाव तेज होने के कारण ही गाड़ी बाहर निकलवाने में दिक्कत आ रही है। प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed