फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आधार से लिंक बैंक खातों से उड़ा देते थे रुपये

आधार से लिंक बैंक खातों से उड़ा देते थे रुपये

Sun, 31 Mar 2019 09:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
आधार से लिंक बैंक खातों से उड़ा देते थे रुपये
आधार से लिंक बैंक खातों से निकाल लेते थे रुपये
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश, बिजली के बिल की आड़ में बनाते थे शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। आधार कार्ड से अपने बैंक खाते लिंक कराने वाले उपभोक्ताओं को अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो आधार कार्ड से लिंक बैंक खातों तक पहुंचकर रुपये उड़ा देता था। पुलिस ने गिरोह के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, फिंगर डिवाइस, सेलिंग बुक एवं एक रजिस्टर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक दर्जनों लोगों को अब तक इन शातिरों ने अपना निशाना बनाया है।

एसएसपी अतुल शर्मा ने बताया कि अजय कुमार चौधरी एवं जय सिंह मौर्या निवासी कौंधियारा पहले गांव में ही खुले ग्राहक सेवा केंद्र में काम करते थे। इस नाते दोनों को फिंगर प्रिंट एवं दूसरे तकनीकी पहलूओं के बारे में अच्छी जानकारी हो गई थी। कुछ समय बाद दोनों ने ग्राहक सेवा केंद्र में नौकरी छोड़ दी और खुद को एक कंपनी का कर्मचारी बताते हुए बिजली के बिल के बहाने लोगों के घरों तक जाने लगे। वहां पहुंचकर दोनों लोगों से बिजली बिल के नाम पर आधार नंबर पूछते ओर अपने मोबाइल में डालकर बायोमैट्रिक कनेक्शन के जरिए उनका अंगूठा लगवा लेते। ग्राहक सेवा केंद्र में काम करने के नाते इनको बैंक के बारे में भी अच्छी जानकारी थी। इसका फायदा उठाते हुए आधार लिंक के जरिए यह ग्राहकों के खाते तक सेंध लगा लेते और खाते से रुपये ट्रांसफर कर लेते। इलाके में घूम-घूमकर इन दोनों ने कई लोगों को अपना निशाना बनाया। कौंधियारा पुलिस तब जब शिकायत पहुंची तब उसने जांच-पड़ताल शुरू की। रविवार को पुलिस ने इन दोनों को जारी करछना मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी के मुताबिक पूछताछ के दौरान इन लोगों ने कई लाख रुपये की हेरफेर करने की बात मानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed