फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सात लाख की लूट में चार बदमाश थे शामिल

सात लाख की लूट में चार बदमाश थे शामिल

Tue, 09 Oct 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
सात लाख की लूट में चार बदमाश थे शामिल
सात लाख की लूट में चार बदमाश थे शामिल
विज्ञापन

मुट्ठीगंज के ऊंचामंडी में छह अक्तूबर को हुई थी वारदात
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश, पुलिस तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। मुट्ठीगंज में गुटका व्यापारी से सात लाख की लूट की वारदात चार बदमाशों ने अंजाम दी थी। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो यह बात सामने आई। फुटेज में दो बाइकों से चार बदमाश सुलाखी चौराहे की ओर भागते दिखे हैं। फिलहाल पुलिस का यही कहना है कि जांच की जा रही है।

मीरापुर निवासी गुटका कारोबारी नरेश गुप्ता व मनोज गुप्ता की दुकान कोतवाली स्थित बताशा मंडी में है। छह सितंबर की रात 11.30 बजे के करीब दिन भर की बिक्री के सात लाख रुपये रखने के लिए दोनों भाई कुछ दूर पर ऊंचामंडी में रहने वाले चाचा के घर जा रहे थे। हनुमान मंदिर के पास बाइकसवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। फिर गोली चलाकर रुपयों भरी पॉलीथीन छीनकर भाग निकले। सोमवार को पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो कुछ अहम जानकारी हाथ लगी। एक कैमरे की फुटेज देखने पर साफ हुआ कि वारदात में कुल चार बदमाश शामिल थे जो दो बाइकों से पहुंचे थे। सबसे खास बात यह रही कि घटना से पहले घटनास्थल की ओर एक बाइक पर तीन जबकि दूसरी बाइक पर एक बदमाश जाता दिख रहा है। कुछ देर बाद बदमाश वापस उसी रास्ते से जाते दिखे हैं। खास बात यह रही कि फुटेज में यह भी नजर आया है कि लौटते वक्त भी एक बाइक पर तीन और दूसरी बाइक से एक बदमाश जाता दिखा। हालांकि अचानक पहली बाइक पर सबसे पीछे बैठा युवक उतरकर दूसरी बाइक पर बैठ जाता है और फिर बदमाश सुलाखी चौराहे की ओर भाग निकलते हैं। मुट्ठीगंज पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed