फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दलित किशोरी से गैंगरेप के तीन आरोपी भेजे गए जेल

दलित किशोरी से गैंगरेप के तीन आरोपी भेजे गए जेल

Tue, 31 Jul 2018 07:36 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
दलित किशोरी से गैंगरेप के तीन आरोपी भेजे गए जेल
बाजार से घर लौट रही दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि फरार चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही दी है। पीड़ित को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। उसकी तबियत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी सोमवार को बाजार गई थी। घर लौटते समय रास्ते में दो परिचित युवक मिले और बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में बीजूमऊ के पास सुनसान स्थान पर उसे झाड़ियों के पीछे घसीट ले गए और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवकों ने अपने दो साथियों को भी फोन कर बुला लिया। यहां पहुंचे एक साथी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और चौथे साथी ने उसकी अश्लील तस्वीर खींच ली। घटना के बाद चारों आरोपी फरार हो गए थे। बेटी के साथ हुई दरिंदगी को लेकर पिता ने लालगंज कोतवाली में रामपुर बावली निवासी गुड्डू पुत्र नान्हू, नसीम पुत्र रईस, राजा कुरैशी पुत्र रहमत अली व नान्हू के खिलाफ केस दर्ज कराया। दलित किशोरी के साथ गैंगरेप की जानकारी पर पुलिस के कान खड़े हो गए। आननफानन में पुलिस ने सोमवार की रात दबिश देकर तीन आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों को छुड़ाने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन मामला अफसरों के संज्ञान में आ जाने से सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार को अपराह्न कोतवाली पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी गुड्डू, नसीम व अश्लील फोटो खींचने वाले राजा कुरैशी को जेल भेज दिया। पुलिस ने चौथे नामजद आरोपी नान्हू की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिल सकी। उधर गैंगरेप की शिकार दलित किशोरी को महिला पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। घटना के बाद से किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फरार चल रहे चौथे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed