फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दोस्त ने फेसबुक पर अपलोड की छात्रा की अश्लील तस्वीर

दोस्त ने फेसबुक पर अपलोड की छात्रा की अश्लील तस्वीर

Mon, 30 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
दोस्त ने फेसबुक पर अपलोड की छात्रा की अश्लील तस्वीर
दोस्त ने फेसबुक पर अपलोड की छात्रा की अश्लील तस्वीर
विज्ञापन

अतरसुईया थाने में आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
इलाहाबाद। साथ में पढ़ने वाले दोस्त ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं और उनको फेसबुक पर अपलोड कर दिया। छात्रा को जब उसके दोस्तों से यह मालूम चला तब उसके होश उड़ गए। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ अतरसुईया थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना अतरसुईया के मीरापुर इलाके में रहने वाली एक लड़की एक महाविद्यालय से बीकाम कर रही है। उसकी जान-पहचान बलिया निवासी पवन से हो गई। छात्रा ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई को वह पवन के साथ गई, जहां धोखे से पवन ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। इसे खाने के बाद वह अचेत हो गई। थोड़ी देर बाद उसे जब होश आया तब पवन वहां नहीं था। उसके बाद वह घर आ गई। कुछ देर बार उसके दोस्तों ने बताया कि फेसबुक पर उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें अपलोड की गई हैं। यह तस्वीरें उसके अचेत होने के बाद पवन ने अपने मोबाइल फोन से खींची थीं। छात्रा ने पवन से बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोटो डिलीट करने के एवज में पैसे मांगने शुरू कर दिए। इसके बाद छात्रा ने अतरसुईया थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अतरसुईया इंस्पेक्टर बृजेश यादव के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है।



मोबाइल पर छात्रा को धमकी
इलाहाबाद। थाना कैंट के म्योराबाद निवासी प्रियंका सोनकर ने मोबाइल फोन पर धमकी देने के आरोप में प्रमोद कुमार पुत्र भागवत प्रसाद निवासी हमीरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि कई नंबरों से आरोपी उसे फोन करके जान से मार देने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed