{"_id":"5a95bef14f1c1b3f658b544a","slug":"161519763185-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालगिरह की पार्टी में गए कारोबारी, चोरों ने लाखों के गहने उड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सालगिरह की पार्टी में गए कारोबारी, चोरों ने लाखों के गहने उड
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
शादी की सालगिरह में गए कारोबारी, चोरों ने लाखों के गहने उड़ाए
ससुराल में थी पार्टी, सुबह लौटे तो ताला टूटा था
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कीडगंज में सोमवार की रात चोरों ने कारोबारी के घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और तकरीबन 50 हजार रुपये नकदी उठा ले गए। कारोबारी के ससुराल में उनकी शादी की सालगिरह की पार्टी रखी गई थी। वे परिवार के साथ वहीं गए थे। मंगलवार की सुबह वापस लौटे तो देखा ताला टूटा हुआ था। मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट ने जांच की।
कीडगंज के रहने वाले अजय यादव कारोबारी हैं। उनकी पत्नी ममता सिविल लाइंस स्थित एक हास्पिटल में नर्स हैं। सोमवार को अजय और ममता की शादी की सालगिरह थी। अजय के ससुराल राजापुर में पार्टी रखी गई थी। अजय पत्नी ममता और बेटी माही को लेकर सोमवार शाम राजापुर चले गए। मंगलवार की सुबह जब वह वापस लौटे तो मेन गेट का ताला सही सलामत था लेकिन ऊपरी कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर पूरा सामान बिखरा था। चोरों ने मास्टर की से उनकी आलमारी खोल दी थी। लॉकर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और तकरीबन 50 हजार रुपये नकद उड़ा दिया था। इसकी सूचना तुरंत कीडगंज पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली। फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची थी। चोर दूसरी किसी छत से अजय की छत पर कूदे थे। ऊपर पैरों के निशान मिले हैं। घर में जिस तरह चोरी की गई है, उससे साफ है कि चोरों को मुखबिरी थी कि घर के मालिक रात में नहीं हैं।