फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   घायल की मौत, आरोपी रोडवेज चालक की तलाश शुरू

घायल की मौत, आरोपी रोडवेज चालक की तलाश शुरू

Sat, 08 Jun 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
घायल की मौत, आरोपी रोडवेज चालक की तलाश शुरू
घायल की मौत, आरोपी रोडवेज चालक की तलाश शुरू
विज्ञापन


पीजीआई में इलाज के दौरान गई जौनपुर निवासी युवक की जान
बस अड्डे पर स्थित दुकान में अनियंत्रित होकर घुसी थी बस

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सिविल लाइंस में तीन दिन पहले रोडवेज बस अड्डा परिसर में हुए हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रोडवेज बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। उधर युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम है।

जौनपुर निवासी सुरेशचंद्र दुबे (28) मुंबई में रहकर नौकरी करता था। चार मई को वह पत्नी प्रियंका के साथ ट्रेन से शहर पहुंचा और इसके बाद जौनपुर की बस पकड़ने के लिए सिविल लाइंस स्थित रोडवेज बस स्टेशन पहुंच गया। सुबह 11 बजे के करीब दोनों बस स्टेशन परिसर में बनी दुकान के बाहर खड़ा होकर कुछ सामान खरीद रहा था। इसी दौरान अचानक रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। इस दौरान सुरेश भी उसकी चपेट में आ गया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल भेजवाया जहां हालत गंभीर होने पर अगले दिन परिजन उसे लेकर पीजीआई लखनऊ चले गए। इस मामले में पांच जून को ससुर प्रमोद कुमार की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में अज्ञात रोडवेज बस चालक पर मुकदमा भी लिखा गया। शुक्रवार को इलाज के दौरान सुरेश की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही हे। पूछताछ के दौरान यह भी रोडेवज कर्मचारियों का यह भी कहना था कि हादसे के वक्त बस में चालक नहीं था। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed