फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शादी का झांसा देकर शिक्षक ने किया यौन शोषण, रिपोर्ट दर्ज

शादी का झांसा देकर शिक्षक ने किया यौन शोषण, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 01 Jun 2019 09:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर शिक्षक ने किया यौन शोषण, रिपोर्ट दर्ज
शादी का झांसा देकर यौन
विज्ञापन

शोषण में शिक्षक पर रिपोर्ट
0 उच्चाधिकारियों के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
0 गोरखपुर स्थित इंटर कॉलेज में तैनात है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कर्नलगंज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया गया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। तब जाकर आरोपी शिक्षक पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

मूल रूप से जौनपुर की रहने वाली युवती कर्नलगंज के शुतुरखाना में किराये पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 2015 में उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले देवरिया निवासी नर्वदेश्वर गुप्ता से हुई, जो मौजूदा समय में गोरखपुर में इंटर कॉलेज में सहायक शिक्षक है। आरोप है कि 2017 में शादी का झांसा देकर अपने कमरे में ले जाकर यौन शोषण किया। यही नहीं शादी के नाम पर उसका कई बार शोषण किया। मार्च में जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने इंकार करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती अपने परिजनों के साथ आरोपी के घर भी गई, लेकिन वहां उसके परिजनों ने भी उसे धमकी दी। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी शिक्षक के साथ ही उसके पांच परिजनों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed