फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक तस्कर दबोचा, आठ भाग निकले

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक तस्कर दबोचा, आठ भाग निकले

Fri, 24 May 2019 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक तस्कर दबोचा, आठ भाग निकले
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक तस्कर को दबोच लिया, जबकि उसके आठ साथी भागने में सफल रहे। पुलिस को मौके पर तीन क्विंटल मांस, एक कार और दो बाइक मिलीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने रहपुरा जागीर के पास चकरोड पर कई लोगों को संदिग्ध हालात में खड़े देखा। उनकी सूचना पर एसआई संजीव कुमार ने टीम के साथ जाकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध लोग कार और बाइक से गौंतारा गांव की तरफ भागे। पुलिस के पीछा करने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। मगर पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा और गौंतारा के नजदीक पहुंचने पर तस्करों को घेर लिया। तभी तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। एक तस्कर को मौके पर दबोच लिया, जबकि आठ लोग भागने में सफल रहे। मौके पर तीन क्विेटल मांस, कार और बगैर नंबर की बाइक बरामद हुई। पकड़ा गया तस्कर भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अंबरपुर निवासी साबिर है। उसके पास तमंचा भी मिला। साबिर ने फरार हुए अपने साथियों के नाम भोजीपुरा थाना क्षेत्र के भूड़ा निवासी छोटा, जीशान, नईम, अकलीम, कलुआ, अनीस और अंबरपुर निवासी शराफत, नन्हे के नाम बताए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed