फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत

ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत

Thu, 28 Mar 2019 01:58 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत
ट्रक से कुचलकर महिला की मौत
विज्ञापन

जगतपुर(ब्यूरो)। उतरांव थाना क्षेत्र के बलीपुर हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से तकरीबन 35 वर्ष की एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची उतरांव पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
आलू से लदी ट्रक कानपुर से वाराणसी की तरफ तेज रफ्तार से जा रही थी। जैसे ही वह मंगलवार की देर रात उतरांव थाना क्षेत्र के बलीपुर हाईवे के समीप पहुंची वैसे ही हाईवे पार कर रही महिला उसकी चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गया। हादसे में चालक व खलासी बाल बाल बच गए। ट्रक में लदी आलू की बोरियां चाराें तरफ सड़क पर बिखर गई। सुबह घटना की जानकारी होते ही पास पड़ोस के गांवों के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर बुधवार की सुबह पहुंची उतरांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वही ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक व खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उनके द्वारा ये कयास लगाया जा रहा है कि महिला मनोरोगी थी। अज्ञात के खिलाफ थाना उतरांव में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


फोटो एण्ड न्यूज
फोटो पहचान- क्षेत्र के बलीपुर हाईवे पर पलटा ट्रक व सड़क पर बिखरी पड़ी आलू की बोरियां, फोटो फाइल न.- 122 पीएचएल

जिला बदर आरोपी गिरफ्तार
जगतपुर(ब्यूरो)। उतरांव पुलिस ने गुंडा एक्ट में न्यायालय से जिला बदर चल रहे डुढ़ेहरी गांव निवासी आरोपी लल्ला यादव उर्फ लवकुश पुत्र मौजी लाल को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जिला बदर होने के बावजूद वह चोरी छिपे घर पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय का वार्षिकोत्सव 31 मार्च को
जगतपुर(ब्यूरो)। क्षेत्र के चकसिकंदर गांव स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 31 मार्च रविवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि प्रतापपुर विधानसभा के विधायक मुजतबा सिद्दीकी व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक हंडिया प्रशांत सिंह रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed