{"_id":"5c6b1500bdec2254606a7487","slug":"151550521600-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीडगंज में सिलेंडर फटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कीडगंज में सिलेंडर फटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीकेज से लगी आग, सिलेंडर फटा
कीडगंज में घटना, भाग खड़े हुए कमरे में रहने वाले छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कीडगंज के चौखंडी में सोमवार दोपहर एक लॉज में गैस सिलेंडर फट गया। इससे छात्र के कमरे का दरवाजा उड़ गया, साथ ही बारजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। जबरदस्त धमाके से आसपास रहने वाले लोग भी सहम गए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
कीडगंज केचौखंडी में मनोहर लाल दुबे का लॉज है, जिसमें कई छात्र किराए पर रहते हैं। ईसीसी का छात्र मनोज कुमार दूसरे मंजिल पर बने कमरे में रहता है। सोमवार दोपहर एक बजे के करीब वह खाना बना रहा था। तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। उसने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। सिलेंडर धू-धूकर जलने लगा तो वह शोर मचाते हुए कमरे से बाहर भागा। हालांकि इससे पहले ही हिम्मत दिखाते हुए उसने सिलेंडर कमरे से बाहर दरवाजे के पास फेंक दिया। तब तक आसपास के छात्र भी अपने कमरों से बाहर निकल आए। तभी सिलेंडर फट गया। जोरदार धमाके से वहां मौजूद छात्रों के साथ आसपास के लोग भी सहम गए। सिलेंडर फटने से मनोज के कमरे का दरवाजा उड़ गया जबकि बारजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पुलिस के साथ ही फायरब्रिगेड को भी बुलाया गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि संभवत: गैस लीक होने के कारण सिलेंडर में आग लगी। कोई हताहत नहीं हुआ है।