फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हिंदू हॉस्टल के बाहर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

हिंदू हॉस्टल के बाहर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Feb 2019 01:50 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
हिंदू हॉस्टल के बाहर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार
हिंदू हॉस्टल के बाहर फायरिंग का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

0 20 हजार का इनामी, चार नामजद आरोपी अब भी फरार
0 22 नवंबर को छात्रनेता व उसके साथियों पर हुआ था हमला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। करीब दो महीने पहले हिंदू हॉस्टल चौराहे के पास हुए बवाल का एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। 20 हजार के इस इनामी को रॉयल होटल तिराहे से पकड़ा गया। मामले के चार नामजद आरोपी अब भी फरार हैं।

घटना 22 नवंबर को दोपहर तीन बजे करीब हुई थी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ का चुनाव लड़ चुका रजनीश सिंह उर्फ रिशू अपने परिचित अंकित सिंह व राहुल सिंह के साथ फॉर्च्यूनर व स्कॉर्पियो से कहीं जा रहा था। आरोप है कि वह हिंदू हॉस्टल के सामने ही पहुंचा था कि असलहों से लैस विजय वागी, भूपेंद्र सिंह, विकास राय, विवेक यादव बागी, सचिन पंडित आदित्य राय व उसके 10 अज्ञात साथी ने गाड़ी रोक ली। साथ ही गाड़ी से बाहर खींचकर गालियां देने लगे। विरोध पर बंदूक की बट, ईंट, लाठी-डंडे व सरिया से हमला बोल दिया। साथ ही गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। इसके बाद फायरिंग भी की थी। मामले में छह नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें से भूपेंद्र सिंह मूल निवासी गोंडा व हाल पता अशोक नगर कैंट पर 20 हजार का इनाम भी घोषित था। मुखबिर से मिली सूचना पर बृहस्पतिवार शाम नगर निगम चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह व अन्य ने उसे रॉयल होटल तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी शातिर अपराधी है और मुट्ठीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस का कहना है कि मामले का एक नामजद आरोपी सचिन पंडित जेल में है। अन्य चार आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही अज्ञात आरोपियों को भी चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed