फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अदालत परिसर में हार्ट अटैक से मौत

अदालत परिसर में हार्ट अटैक से मौत

Tue, 29 Aug 2017 08:51 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
अदालत परिसर में हार्ट अटैक से मौत
अदालत परिसर में हार्ट अटैक से युवक की मौत
विज्ञापन

- बिना इलाज तड़पकर दम तोड़ा, डॉक्टर था लापता, एंबुलेंस भी नहीं आई
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जिला अदालत में सिविल मुकदमे की पैरवी में आए कीडगंज के एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। दौरा पड़ने से तड़प रहे व्यक्ति के इलाज को डॉक्टर नहीं मिला तो अस्पताल ले जाने को एंबुलेंस भी नहीं आई। इससे अधिवक्ताओं में नाराजगी रही। परिजन शव को अंत्येष्टि के लिए ले गए।

मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे की घटना है। जिला न्यायालय के अधिवक्ता नवीन सिन्हा के पास कृष्णा नगर कीडगंज निवासी शशिभान (35) मुकदमे की पैरवी में आया था। अधिवक्ता की मौजूदगी में वह किसी से फोन पर बात कर रहा था, तभी अचानक उसे चक्कर आया और वह गश खाकर गिर गया। चैंबर के अधिवक्ताओं की मदद से उसे उठाकर तख्त पर लेटा दिया गया। परिसर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ही नहीं थे। कुछ देर बाद डॉक्टर की बजाय कंपाउंडर आया, मगर तब तक शशिभान की सांस थम चुकी थी। इस बीच अधिवक्ता सिन्हा ने एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन एंबुलेंस भी नहीं आई। कुछ देर बाद कर्नलगंज थाने की पुलिस पहुंची। शशिभान के साथ उसकी बहन और भांजा मौजूद था। फिर परिवार के और भी लोग आ गए। माना गया कि शशिभान की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। परिवार के लोग ने पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया तो पुलिस ने पंचनामा भरकर शव ले जाने दिया। चौकी प्रभारी कटरा दयाराम के मुताबिक, बीमारी से मौत की वजह से परिजनों को शव सौंप दिया गया। घटना के समय अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में वकील जुट गए थे। अधिवक्ता वीके राय ने परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर नदारद रहने और एंबुलेंस के नहीं आने पर नाराजगी जाहिर की। समय पर इलाज मिलने पर शशिभान की जान बच सकती थी। ऐसे में जरूरी है कि अदालत परिसर में सुबह से शाम तक डॉक्टर और एंबुलेंस की मौजदूगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed