{"_id":"596a2b584f1c1b2c598b4624","slug":"151500130136-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी, सिर भी फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी, सिर भी फोड़ा
Updated Sat, 15 Jul 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी, सिर भी फोड़ा
0 विरोध पर शोहदों ने पिता को मारापीटा, तोड़फोड़ भी की
0 पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, घटना के बाद से सब फरार
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
धूमनगंज के बमरौली में शुक्रवार शाम शोहदों ने घर में घुसकर एक किशोरी से छेड़खानी की। विरोध करने और चीखने पर दबंगों ने न सिर्फ किशोरी को पीटकर घायल कर दिया, बल्कि घर में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले। इस मामले में दो लोगों को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद सब फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
बमरौली में जगपत सिंह डिग्री कालेज के पास रहने वाली एक किशोरी शुक्रवार शाम घर में अकेली थी। माता पिता पास में ही किसी के घर गए थे। उसी समय मोहल्ले के दो युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर में घुस गए और किशोरी का दुपट्टा छीनकर छेड़खानी करने लगे। अचानक हुए हमले से किशोरी चीखने लगी तो शोहदों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। किशोरी का सिर फूट गया। तब तक शोरगुल से बाहर भीड़ लग गई। किशोरी का पिता भी मौके पर पहुंच गया। दबंग शोहदों ने पिता को भी गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया। मोहल्ले में उनका इतना आतंक था कि कोई कुछ बोला नहीं। शोहदे धमकी देते हुए भाग निकले। उनके जाने के बाद घरवालों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इंस्पेक्टर एके त्यागी ने बताया कि लड़की का मेडिकल कराया गया है। मोहल्ले के ही अहमद के बेटे हजविन, उसके दोस्त सोनू तथा तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी, मारपीट और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उनकी तलाश में छापेमारी की गई है। वे घर से फरार हैं।