{"_id":"59ee47a54f1c1b71548b8ac6","slug":"15087882107-naini-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय कारागार में उच्च सुरक्षा बैरक के बंदियों ने शुरू किया अनशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केंद्रीय कारागार में उच्च सुरक्षा बैरक के बंदियों ने शुरू किया अनशन
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंदियों ने शुरू किया अनशन
मूलभूत सुविधाओं की मांग रखी, उत्पीड़न का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नैनी (इलाहाबाद)।
सेंट्रल जेल नैनी में हाई सिक्योरिटी बैरक के बंदियों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार अनशन शुरू कर दिया। रात का खाना भी नहीं खाया।
सूत्रों के मुताबिक बंदियों ने आरोप लगाया है कि बीमार होने पर उन्हें कोई चिकित्सा सुविधा नहीं मुहैया कराई जाती है। जेल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता भी खराब होती है। नंबरदार उन्हें प्रताड़ित करते हैं। इन बंदियों में मंत्री नंदी पर प्राणघातक हमले का आरोपी राजेश पायलट और कुख्यात शूटर नीरज भी शामिल है। साथ ही हाई सिक्योरिटी बैरक में मानक के अनुसार बंदियों को नहीं रखा गया है। बैरक से बाहर निकालने के लिए पैसे की मांग की जाती है। न दे सकने पर नंबरदार अपमानित करते हैं।
इधर, बंदियों की हड़ताल से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दूसरी ओर जेल अधीक्षक बी आर वर्मा का कहना है कि आम तौर पर बंदी अनशन और हड़ताल पर जाने से पहले प्रार्थनापत्र देते हैं। इस मामले में कोई प्रार्थनापत्र नहीं मिला है। हाई सिक्योरिटी बैरक में कुछ बंदियों के खाना वापस कराने की सूचना मिली है। उनसे बात कर समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।