{"_id":"6a8ca69a4b06c859d1094bf9","slug":"allegation-of-forcing-a-married-woman-to-consume-a-poisonous-substance-after-she-resisted-molestation-rampur-news-c-282-1-rmp1004-178634-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: छेड़खानी का विरोध करने पर विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: छेड़खानी का विरोध करने पर विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप
Tue, 25 Aug 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर चार लोगों द्वारा उसे जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने नाजिश, दानिश, अफनान और शमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि महिला का पति दुबई में रहता है और ससुराल में रहने वाला देवर नाजिम और दानिश उस पर बुरी नजर रखते थे। देवर ने कमरे में पहुंचकर छेड़खानी की और विरोध करने पर धमकी दी। ससुराल वालों से शिकायत करने पर चारों ने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
000000
दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र के डूंगरपुर में दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता से मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगा है। पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दरियागढ़ का मझरा निवासी अमर सिंह की बहन कांता की शादी जून 2025 में डूंगरपुर निवासी करन पुत्र चंद्रसेन से हुई थी। आरोप है कि पति करन, ससुर चंद्रसेन, सास माया, जेठ बंटी और ननद रचना व सुरेंद्र दो लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी और चार पहिया वाहन की मांग करते थे। 22 अगस्त को मांग पूरी न करने पर कांता को जहरीला पदार्थ खिला दिया गया। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार गंज पुलिस ने करन, चंद्रसैन, माया, बंटी, रचना और सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद