फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शुआट्स पीआरओ निलंबित

शुआट्स पीआरओ निलंबित

Sat, 20 Jan 2018 01:05 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
शुआट्स पीआरओ निलंबित
फर्जीवाड़े में शुआट्स का फरार पीआरओ निलंबित
विज्ञापन

2014 में डायोसिस ऑफ लखनऊ की संपत्ति की धोखाधड़ी का मामला
शुआट्स प्रशासन ने फरारी के दौरान पांच महीने का वेतन भी दिया
कमिश्नर और आईजी से शिकायत के बाद वीसी कार्रवाई में जुटे
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
डायोसिस ऑफ लखनऊ की संपत्ति के फर्जीवाड़े के आरोपी शुआट्स के पीआरओ रमाकांत दुबे को विवि प्रशासन ने निलंबित करने का निर्णय लिया है। यह कार्रवाई कमिश्नर और आईजी से शिकायत के बाद की गई है। शिकायत में कहा गया है कि अदालत के आदेश के बाद पीआरओ को फरार घोषित किया गया है, लेकिन उनकी शुआट्स में हाजिरी लगती रही और वेतन भी मिलता रहा। इस खबर के बाद रजिस्ट्रार और वीसी ने फिलहाल वेतन रोकने के आदेश कर दिए हैं। मगर वीसी का कहना है कि फरार होने के कारण आदेश तामील नहीं हो पाया है। ऐसे में निलंबन आदेश पीआरओ के आवास पर चस्पा कर दिया जाएगा। वेतन अब तक कैसे मिलता रहा, इस बारे में शुआट्स प्रशासन से जवाब मांगा गया है।
थाना सिविल लाइंस में डायोसिस ऑफ लखनऊ की प्रापर्टी में फर्जीवाड़ा, अभिलेखों की हेराफेरी कर कई करोड़ के गोलमाल की रिपोर्ट 2014 में सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई गई थी। जिसमें शुआट्स के तत्कालीन निदेशक प्रशासन विनोद बी लाल सहित डेनियल सुभान, शुआट्स के पीआरओ राम कुमार दुबे को नामजद किया गया था। विनोद बी लाल इस प्रकरण में हाईकोर्ट से स्टे ले आए थे। जबकि डेनियल सुभान जेल में है। कोर्ट ने पीआरओ रमाकांत दुबे को फरार घोषित कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने डायोसिस ऑफ लखनऊ की कई करोड़ की संपत्ति को खुर्द बुर्द करने के लिए फर्जी अभिलेख तैयार किए हैं। काफी संपत्ति भी हड़प ली।
विज्ञापन

फरार होने के बावजूद शुआट्स के अभिलेखों में पीआरओ ड्यूटी पर बने रहे और उनको पांच महीने तक वेतन मिलता रहा। कमिश्नर और आईजी के स्तर पर शिकायत होने के बाद शुआट्स प्रशासन में हड़कंप मच गया।आनन-फानन में वीसी प्रोफेसर नाहर सिंह ने वेतन रोकने के आदेश वित्त नियंत्रक को जारी कर दिए हैं। साथ ही अब वेतन किस आधार पर निकलता रहा, इस बारे में युनिवर्सिटी प्रशासन से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘फरार पीआरओ का वेतन रोकने के साथ-साथ उनके खिलाफ निलंबन का निर्णय ले लिया गया है। विवि परिसर में न होने के कारण निलंबन आदेश उनके आवास पर तामील करा दिया जाएगा।’ प्रोफेसर नाहर सिंह, कुलपति, शुआट्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed