फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   निजी कंपनी को बिजली उपकेंद्रों के परिचालन का जिम्मा

निजी कंपनी को बिजली उपकेंद्रों के परिचालन का जिम्मा

Sun, 14 Apr 2019 10:23 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
निजी कंपनी को बिजली उपकेंद्रों के परिचालन का जिम्मा
निजी कंपनी को बिजली उपकेंद्रों के परिचालन का जिम्मा
विज्ञापन

क्रासर
यूपीपीसीएल के चेयरमैन ने नई व्यवस्था को दी हरी झंडी, एक मई से ‘प्राइम वन’ को जिम्मेदारी
ठेके पर संवदिा कर्मचारियों की आपूर्ति की व्यवस्था खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। बिजली उपकेंद्रों के संचालन और लाइनों के आपरेशन के लिए ठेके पर संविदा कर्मियों की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने पहली बार निजी कंपनी को बिजली उपकेंद्रों के आपरेशन का जिम्मा सौंप दिया है। यूपीपीसीएल के चेयरमैन आलोक कुमार की अध्यक्षता में गठित कमेटी की संस्तुति के बाद ‘प्राइम वन’ कंपनी एक मई से प्रयागराज और वाराणसी में एक साथ अनुरक्षण और परिचालन का काम संभालेगी। इस नई व्यवस्था से प्रयागराज में दो हजार से अधिक संविदा पर काम करने वाले कर्मी प्रभावित होंगे।
डिस्कॉम की पहल पर बिजली सब स्टेशनों के परिचालन की जिम्मेदारी निजी कंपनी को सौंपने पर यूपीपीसीएल ने मुहर लगा दी है। इसके बाद प्राइम वन ने सर्वे शुरू करा दिया है। प्रयागराज के 10 डिवीजनों के 80 से अधिक बिजली उपकेंद्रों के आपरेशन का दायित्व यह कंपनी संभालेगी। इसमें शहर के 53 उपकेंद्र शामिल हैं। इसके तहत कंपनी अब उपकेंद्रों से जुड़ी फीडर लाइनों पर आने वाली गड़बड़ियों को दुरुस्त करने के अलावा केबल जोड़ने, फ्जूज बांधने ब्रेक डाउन अटेंड करने से लेकर कनेक्शन काटने के अलावा फील्ड के अन्य सभी कार्य निजी कंपनी कराएगी। अनुबंध के मुताबिक कंपनी को इसके लिए प्रशिक्षित कर्मियों को रखना होगा। फिलहाल अब तक शहर भर के उप केंद्रों पर सात सौ और जिले भर में दो हजार से अधिक संविदा कर्मी यह काम देख रहे थे। नई कंपनी प्राइम वन पहले से तैनात कर्मचारियों से ही काम लेगी या फिर नई भर्तियां होंगी, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। हाल में ही पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी गोविंदराजू ने अधीक्षण अभियंता स्तर पर उप केंद्रों के अनुरक्षण के लिए संविदा कर्मियों की आपूर्ति के ठेके का अधिकार छीन लिया था।
विज्ञापन


कोट
पहले छोटी-छोटी कंपनियों से ठेके पर संविदा कर्मचारी लिए जा रहे थे, लेकिन अब यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अब लाइनों के मेंटीनेंस का पूरा काम निजी कंपनी प्राइम- वन करेगी। एस के भारती, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पता चला है कि नई कंपनी काम कराने के बाद सिर्फ 26 दिन का भी भुगतान करेगी। इससे सैकड़ों की तादाद में संविदा कर्मी प्रभावित होंगे। अभी नई कंपनी की नीतियों को समझा जा रहा है। ऐसा हुआ तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। जवाहर लाल विश्वकर्मा, कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed