फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   किराएदार ने मकानमालिक का फोड़ा सिर

किराएदार ने मकानमालिक का फोड़ा सिर

Mon, 03 Dec 2018 10:31 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
किराएदार ने मकानमालिक का फोड़ा सिर
किराएदार ने मकान मालिक का सिर फोड़ा
विज्ञापन

घर की महिलाओं संग भी बदसलूकी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। थाना कर्नलगंज के बेली रोड स्थित एक अपार्टमेंट में घर खाली करने को लेकर हुए विवाद में मकान मालिक एवं उनके परिवार के सदस्यों की जमकर पिटाई कर दी गई। हमलावरों ने घर की महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की। घायल भवन स्वामी ने मारपीट के आरोप में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में तहरीर दी है। न्यू कटरा, बेली रोड निवासी विजय कुमार सिंह की पत्नी पूनम सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने घर के एक हिस्से को एक छात्र को किराए पर दिया था। उसके बाद उसकी जगह दूसरा व्यक्ति आकर रहने लगा। उन्होंने जब घर खाली कराना चाहा तब शनिवार शाम पांच बजे वह अपने आधा दर्जन साथियों के साथ पहुंचा और परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया। उनका आरोप है आरोपी ने उनके पति विजय को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। उनके पुत्र डॉ.आशुतोष को भी पीटा। जब उन्होंने अपनी पुत्री के साथ मिलकर विरोध करना चाहा तब उनके साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की। मारपीट में विजय का सिर फट गया और डॉ. आशुतोष को भी चोट आ गई। भुक्तभोगी ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद घायल कर्नलगंज थाने पहुंच गए। उन लोगों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को सौंपी है। इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह के मुताबिक प्रकरण उनकी जानकारी में है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed