{"_id":"5c17fbebbdec225712491cd1","slug":"121545075691-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाप्रबंधक के घर से चोरों ने उड़ाई नकदी एवं जेवरात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महाप्रबंधक के घर से चोरों ने उड़ाई नकदी एवं जेवरात
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के एक उपक्रम में तैनात महाप्रबंधक के नया कटरा स्थित घर पर चोरों ने धावा बोलते हुए लाखों रुपये की नकदी एवं जेवरात उड़ा दिए। घर को उथल-पुथल देख उनके होश उड़ गए। कर्नलगंज थाने में उन्होंने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नया कटरा के बेली रोड निवासी सत्येंदु मोहन श्रीवास्तव के मुताबिक मप्र स्थित केंद्र सरकार के एक उपक्रम में वह एचआर विभाग में महाप्रबंधक हैं। परिवार के साथ 10 दिसंबर को वह जैसलमेर में विवाह में शामिल होने गए थे। पांच दिन बाद वह लोग वापस लौटे। सत्येंदु के मुताबिक घर के बाहर का ताला सही सलामत था, लेकिन गैलरी में लगा ताला टूटा था। अंदर भी सभी अलमारियों के ताले टूटे मिले।
सारा सामान नीचे गिरा हुआ था। चोरों ने भीतर रखी करीब पौने एक लाख की ज्वैलरी समेत 28 हजार रुपये नकद उड़ा दिए। इसके साथ चोर उनके रिटायर्ड डीएसपी पिता के चांदी के तीन पुलिस मेडल पर भी हाथ साफ कर दिया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में कर्नलगंज पुलिस के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंच गए। टीम ने दो से अधिक बदमाशों के शामिल होने का अंदेशा जाहिर किया है। पुलिस ने सत्येंदु की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।