{"_id":"5afddb294f1c1bdb408b61b1","slug":"121526586153-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में घूमने आई महिलाओं से छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्क में घूमने आई महिलाओं से छेड़खानी
Updated Fri, 18 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथी पार्क मेें घूमने आई महिलाओं से छेड़खानी
विरोध पर मारपीट, परिवार के एक युवक का सिर फोड़ा
खौफजदा भुक्तभोगी नहीं दर्ज करा सका शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सिविल लाइंस स्थित हाथी पार्क में बृहस्पतिवार को परिवार संग घूमने आई महिलाओं से छेड़खानी की गई। विरोध पर मारपीट करने के साथ ही परिवार के एक युवक का सिर फोड़ दिया गया। सूचना पर डायल 100 टीम पहुंची। हालांकि दहशत के चलते भुक्तभोगी परिवार बिना शिकायत दर्ज कराए ही चला गया।
घटना शाम करीब पांच बजे की है। हाथी पार्क में एक परिवार घूमने आया था। साथ में महिलाएं भी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान युवकों का एक गुट वहां आ धमका। युवकों ने महिलाओं पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। हद तो तब हो गई जब एक युवक ने महिला का हाथ पकड़ लिया। यह देख परिवार के ही एक युवक ने विरोध किया तो आरोपी युवक उसे पीटने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बेल्ट और डंडे से किए गए हमले में युवक का सिर फट गया। लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर पड़ा तो महिलाओं ने शोर मचाया। इस पर आरोपी युवक भाग निकले। इसी दौरान सूचना मिलने पर पीआरवी 79 नंबर टीम पहुंच गई। हालांकि, दहशत के चलते पीड़ित परिवार शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा सका और वहां से चला गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शिवमंगल सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। पीड़ित परिवार ने किसी तरह की शिकायत नहीं दर्ज कराई।
आए दिन होती हैं घटनाएं, पुलिस नहीं करती कार्रवाई
हाथी पार्क में छेड़खानी की घटनाएं आए दिन होती हैं। इससे पहले भी कई बार वहां इस तरह की घटनाएं हुई हैं। कई बार तो छेड़खानी के चक्कर में जमकर मारपीट भी हो चुकी है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। नाम न छापने की शर्त पर पार्क के कर्मचारियों ने बताया कि आए दिन होने वाली इस तरह की घटनाओं से दहशत का माहौल है।