फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दिलीप के पिता तो पुलिस जांच पर भरोसा नहीं

दिलीप के पिता तो पुलिस जांच पर भरोसा नहीं

Fri, 16 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
दिलीप के पिता तो पुलिस जांच पर भरोसा नहीं
दिलीप के पिता को पुलिस जांच पर भरोसा नहीं
विज्ञापन

क्रासर
हर रोज नई कहानी गढ़ रही है पुलिस, पिता ने लगाया आरोप
आम आदमी पार्टी के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने किया पीड़ित के गांव का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
पीट पीट कर बेरहमी से मौत के घाट उतारे गए एलएलबी के छात्र दिलीप कुमार सरोज के पिता को पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। हत्या के दूसरे दिन मुआवजा राशि का चेक देने प्रतापगढ़ स्थित उसके गांव गए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से छात्र के पिता रामलाल ने पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे। अब मुख्य हत्यारोपी टीटीई की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर उसके पिता ने पुलिस जांच पर उंगली उठाई है। बृहस्पतिवार को सांत्वना देने घर पहुंचे आम आदमी पार्टी के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के सामने भी उन्होंने यही बात दोहराई है। रामलाल ने अपने पुत्र की हत्या की न्यायिक जांच कराने की आवाज उठाई है।
छात्र दिलीप की निर्मम हत्या में पुलिस की हर कदम पर लापरवाही परिजनों को साल रही है। पिता रामलाल का कहना है कि पुलिस हर रोज नई कहानी गढ़ रही है। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों संजय पांडेय, आकाश सिंह ज्वाला, गोलू सोनकर, अंजनी कुमार सिंह और अरविंद त्रिपाठी से उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच पर उनको भरोसा नहीं है। अब कहा जा रहा है कि पिटाई के दौरान पुलिस को पहला फोन हत्यारोपी ने किया था। जबकि दिलीप के साथियों के बार-बार पुलिस मदद की गुहार लगाने के बाद भी वहां कोई नहीं पहुंचा था। आप के प्रतिनिधिमंडल ने प्रतापगढ़ से लौटने के बाद डीएम सुहास एलवाई से मुलाकात कर घटना की न्यायिक जांच कराने के लिए ज्ञापन दिया। आप के प्रदेश प्रभारी राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने फोन पर रामलाल से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

इनसेट
दिलीप सरोज हत्याकांड की जांच सीबीआई करे
इलाहाबाद। भारत क्रांति रक्षक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट विशाल कुमार बाद्याड़िया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने डीएम को सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन देकर दिलीप सरोज हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed