फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कौशाम्बी समाचार

कौशाम्बी समाचार

Sat, 07 Oct 2017 07:59 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी समाचार
दरोगा से वसूले जाएंगे 25 हजार रुपये
विज्ञापन


कौशांबी में तैनात है दरोगा, सर्विस बुक में प्रतिकूल प्रविष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। युवक से बदसलूकी करना जीआरपी के दरोगा को महंगा साबित हुआ है। फिलहाल कौशांबी में तैनात दरोगा के वेतन से 25 हजार रुपये कटेगा। इसके अलावा प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने को कहा है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेश के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया है।
हनुमान मंदिर रोड निवासी दीपक बरनवाल 15 जनवरी 2013 को गोरखपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जीआरपी के सिपाही जोगेंद्र कुमार ने धक्का-मुक्की की और विरोध करने पर थाने में पहुंचा दिया। प्रताड़ना की वजह से दीपक मानसिक अवसाद से ग्रसित हो गए। कानून पीड़ित न्याय मंच ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में मामला उठाया। आयोग ने फैसले में जीआरपी के तत्कालीन दरोगा के सर्विस बुक में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने और पीड़ित को 25 हजार रुपये देने का आदेश दिया। दरोगा सतेश सिंह कौशांबी में तैनात हैं। कानून पीड़ित न्याय मंच के संस्थापक शमीम इकबाल और अविनाश सिंह ने पक्ष में तर्क रखा। प्रताड़ना से व्यथित युवक का इलाज बीएचयू में हुआ। फिलहाल दीपक लोगों को मदद दिलाने में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह था मामला
प्रतियोगी छात्र दीपक बरनवाल के मामले में आयोग ने एसपी रेलवे गोरखपुर से रिपोर्ट तलब की, जांच रिपोर्ट में एसआई सतेश सिंह की जवाबदेही तय की। ड्यूटी में तैनात बताया। थाना में गलत कार्य होने पर रोकने का जिम्मेदार ठहराया। हालांकि महकमा ने जांच में सिपाही के खिलाफ कोई आरोप नहीं तय किया। सिपाही जोगेंद्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए कानून पीड़ित मंच जल्द ही आयोग में अपील के अलावा हाईकोर्ट में याचिका दायर भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed