फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   विंग कमांडर

डिफेंस पीआरओ के पद से हटाया गया था सिन्हा को, मुख्यालय से थे अटैच

Thu, 28 Feb 2019 02:54 AM IST
Dev Kashyap देव कश्यप
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
विंग कमांडर

सेंट्रल एयर कमांड बम्हरौली में विंग कमांडर अरविंद सिन्हा की मौत का मामला उलझता जा रहा है। पता चला है कि उन्हें कुछ दिन पहले ही रक्षा मंत्रालय के पीआरओ के पद से हटा कर मुख्यालय से अटैच कर दिया गया था। पुलिस का कहना है कि उनके बेहद तनाव में रहने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


विंग कमांडर अरविंद सिन्हा (40) पुत्र अशोक कुमार सिन्हा मूल रूप से राजेंद्रनगर, पटना के रहने वाले थे। वह सेंट्रल एयर कमांड में करीब साल भर पहले तैनात हुए थे। इन दिनों वह जनसंपर्क अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे। यहां वह पत्नी पूजा व दो बच्चों अक्षय व अर्जुन के साथ रहते थे। मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब पत्नी सो रही थीं जबकि बच्चे अपने कमरे में थे। इसी दौरान अचानक बरामदे में संदिग्ध हालात में गोली लगने से अरविंद की मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे तो उनकी खून से लथपथ लाश चारपाई पर पड़ी मिली। पास में ही उनकी लाइसेंसी दोनाली बंदूक पड़ी थी। गोली गर्दन के निचले हिस्से पर लगी थी। पुलिस ने जांच के बाद इसे आत्महत्या का मामला बताया था लेकिन परिजनों और एयरफोर्स के अधिकारियों ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


बुधवार को इस मामले में एक नया खुलासा हुआ। रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता (लखनऊ डिवीजन) गार्गी मलिक सिन्हा ने बताया कि विंग कमांडर सिन्हा को कुछ दिन पहले ही रक्षा मंत्रालय के पीआरओ के पद से हटाकर मुख्यालय से अटैच किया गया था। गार्गी मलिक को ही इलाहाबाद डिवीजन में पीआरओ का चार्ज दिया गया है। उन्हें किस कारण से हटाया गया था, क्या इसी बात से वह तनाव में थे, इस बारे में डिफेंस पीआरओ ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। दूसरी ओर मामले की जांच करने वाले एसओ धूमनगंज संदीप मिश्रा ने बताया कि जिस तरह हालात हैं, वह आत्महत्या की ओर ही इशारा कर रहे हैं। फिलहाल जांच जारी है। उनके तनाव में रहने की बात भी सामने आई है। अंत्येष्टि के बाद इस बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि, अंतिम सलामी दी गई
विंग कमांडर अरविंद सिन्हा का बुधवार को रसूलाबाद घाट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। एयरफोर्स की गारद ने उन्हें अंतिम सलामी दी। एयरफोर्स के तमाम बड़े अफसरों ने घाट पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस प्रशासन के भी अधिकारी पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed