फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मोबाइल चोरी के मामले में पकड़ा गया एसएसपी का फॉलोअर

मोबाइल चोरी के मामले में पकड़ा गया एसएसपी का फॉलोअर

Tue, 18 Dec 2018 01:11 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल चोरी के मामले में पकड़ा गया एसएसपी का फॉलोअर
प्रयागराज। जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी व उसका एक साथी सोमवार को मोबाइल चोरी के मामले में पकड़े गए। सिविल लाइंस पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। देर रात तक लिखापढ़ी नहीं की जा सकी थी। पकड़ा गया पुलिसकर्मी एसएसपी का फॉलोअर बताया जा रहा है लेेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस में कॉफी हाउस के पास स्थित मोबाइल की दुकान में 16 जुलाई को दो युवक पहुंचे थे। मोबाइल लेने के बाद उन्होंने सेल्समैन से बिल बनाने को कहा। जैसे ही सेल्समैन बिल बनाने में जुटा, दोनों मोबाइल लेकर भाग निकले। दुकान मालिक ने इसके बाद सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया। दोनों युवक की तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
विज्ञापन


मोबाइल सर्विलांस पर भी लगवाया गया। सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर सोमवार को पुलिस ने एक युवक को मोबाइल समेत पकड़ा। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में उसने खुद को एसएसपी का फॉलोअर बताया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके एक साथी को भी पकड़ा। खास बात यह कि मामले में देर रात तक लिखापढ़ी नहीं की गई थी। इस बारे में पूछने पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह का कहना है कि पकड़े गए दोनों युवकों में से एक पुलिस विभाग का फॉलोअर है लेकिन वह छह महीने से पुलिस लाइन में है। चोरी में वह शामिल था या नहीं, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed