{"_id":"1b5d2542dfb2a4c7668b482c239d513b","slug":"crime-news-hindi-news-904","type":"story","status":"publish","title_hn":"इफको में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इफको में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज इलाके में ठगों के एक गिरोह ने इफको में नौकरी लगाने के नाम पर एक व्यक्ति से 14 लाख रुपये ऐंठ लिए। पैसे वापस मांगने पर उसे धमकाया कि जान से मार दिया जाएगा। शिकायत पर धूमनगंज थाने में रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने जांच शुरू की है।
ट्रांसपोर्ट नगर में रहने वाले सुजीत साहू ने रविवर को धूमनगंज थाने जाकर पुलिस को नीमसराय कॉलोनी में रहने वाले टिंकू तिवारी और सुरेशचंद्र शुक्ला के खिलाफ लिखित शिकायत की। सुजीत ने पुलिस को बताया कि इन दोनों ने उन्हें इफको फूलपुर में मैनेजर की नौकरी लगाने का झांसा दिया था। कहा था कि मैनेजर को एक लाख रुपये मासिक वेतन मिलता है। उन दोनों ने नौकरी लगाने में आने वाले खर्च के नाम पर पिछले साल भर में उनसे करीब 14 लाख रुपये ऐंठ लिए। उन्होंने ठगी का अहसास होने पर पैसे वापस मांगना शुरू किया तो वे गालियां और धमकी देने लगे कि जान से मार दिया जाएगा। आखिरकार निराश होकर उन्हें थाने आना पड़ा। थानिा प्रभारी एमएस देव ने बताया कि रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू की गई है।