फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

महिला को थप्पड़ मार भागा नशेड़ी सिपाही

Sat, 20 Dec 2014 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 20 Dec 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
 नशे में धुत एक सिपाही और उसके साथी ने सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर के पास महिलाओं के साथ खींचतान की। विरोध पर एक  महिला को थप्पड़ जड़ दिए। वहां तैनात सिपाहियों ने पकड़ने की कोशिश की तो उन्हें इनोवा से टक्कर मारकर दोनों भाग गए। सिपाहियों ने इनोवा का नंबर नोट कर लिया था। दो दिन तक खोजबीन के बाद पुलिस ने शनिवार को इनोवा सहित आरोपी सिपाही के दूसरे भाई को पकड़ लिया जो खुद भी सिपाही है। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि महिलाओं से मारपीट करने वाले सिपाही और उसके साथी की गिरफ्तारी जरूर की जाएगी।
विज्ञापन


दो सगे भाई पुलिस विभाग में सिपाही हैं। वे पुलिस लाइन में तैनात हैं। खाकी की आड़ में वे ट्रैवेल्स एजेंसियों में अपनी गाड़ियां भाड़े पर चलवाते हैं। उनमें एक सिपाही बुधवार रात अपने दोस्त के साथ इनोवा गाड़ी में सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर के पास आकर रुका। उन दोनों ने मंदिर में दर्शन के बाद जा रही महिलाओं के साथ बदसलूकी कर दी। एतराज जताने पर एक महिला को थप्पड़ जड़ दिए। वहां मारपीट होने लगी तो चौराहे पर तैनात सिपाही जगन्नाथ प्रसाद और गोविंद यादव आ गए। वे सिपाही और उसके साथी को पकड़ने लगे। मगर वे दोनों सिपाहियों को इनोवा से टक्कर मारते हुए भाग गए। सिपाहियों ने इनोवा का नंबर नोटकर लिया। इस नंबर के जरिए पुलिस इनोवा की खोजबीन में जुटी रही। शुक्रवार रात यही इनोवा हनुमान मंदिर चौराहा से गुजरी तो सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया। हालांकि उसमें आरोपी सिपाही की बजाय उसका दूसरा भाई था जो खुद सिपाही है। उसने  सिपाहियों पर रौब गांठने की कोशिश की लेकिन उसे थाने ले जाया गया। हालांकि बाद में इनोवा को सीजकर सिपाही को छोड दिया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed