फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crime: Arrested for vandalizing the car of Olympian Abhinay Shyam's wife

Crime : ओलंपियन अभिन्न श्याम की पत्नी की कार में तोड़फोड़ करने वाला गरिफ्तार

Thu, 16 Jun 2022 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Crime: Arrested for vandalizing the car of Olympian Abhinay Shyam's wife
ओलंपियन अभिन्न श्याम की पत्नी का कार में तोड़फोड़ करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

प्रयागराज। अर्जुन अवार्ड से सम्मानित ओलंपियन अभिन्न श्याम गुप्ता की पत्नी डॉक्टर नलिनी से अभद्रता कर कार का शीशा तोड़ने वाले युवक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

चर्चलेन निवासी ओलंपियन अभिन्न श्याम गुप्ता की पत्नी डॉक्टर नलिनी 25 मई को बेटी को दिखाने डॉक्टर के पास जा रहीं थीं। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में डीजे हास्टल के पास उनकी कार एक बाइक सवार से छू गई। इसी बात पर युवक आगबबूला हो गया। उसने न सिर्फ डाक्टर नलिनी के साथ अभद्रता की बल्कि कार के शीशे को मुक्का मारकर तोड़ दिया। इस मामले में कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रतापगढ़ के रहने वाले आलोक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। आलोक ने ही गाड़ी में तोड़फोड़ की थी। उसने फौजियों की तरह शर्ट पहना हुआ था। इस कारण लोगों को लगा कि किसी फौजी ने यह हरकत की है। कार्यवाहक इंस्पेक्टर फिरोज के मुताबिक आलोक फौजी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed