फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crete joined the Physical Education

क्रेट में शामिल हुआ फिजिकल एजुकेशन

Sun, 26 Jul 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 26 Jul 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
Crete joined the Physical Education
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अब शारीरिक शिक्षा विषय से भी डीफिल किया जा सकेगा। विश्वविद्यालय की ओर इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है। इसके बाद इसे शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट-2015) के विषयों में शामिल कर लिया गया है। इसी के साथ आवेदन भी मांगे गए हैं। इसके मद्देनजर आवेदन की आखिरी तारीख तथा परीक्षा तिथि भी आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


क्रेट-2015 के लिए दो जुलाई से आवेदन मांगे जा रहे हैं। आखिरी तारीख 10 अगस्त है लेकिन कार्यपरिषद की अनुमति के बावजूद फिजिकल एजुकेशन को विषय की सूची में शामिल नहीं किया गया। इसके लिए रजिस्ट्रार की ओर से आदेश ही जारी नहीं हुआ था। हालांकि अब यह गतिरोध दूर हो गया है। रजिस्ट्रार का पत्र प्रवेश प्रकोष्ठ को मिल भी गया है। निदेशक प्रोफेसर जगदम्बा सिंह ने बताया कि इसे भी विषय की सूची में शामिल कर लिया गया है। छात्र-छात्रा आवेदन कर सकते हैं। चूंकि आवेदन शुरू हुए 24 दिन हो गए हैं। ऐसे में एक नए विषय को शामिल करने के बाद आवेदन की आखिरी तारीख भी बढ़ाई जाएगी। इसके मद्देनजर 30 अगस्त को निर्धारित प्रवेश परीक्षा की तिथि भी आगे बढ़ाए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कालेजों में प्रवेश
विधि में प्रवेश के लिए सोमवार को सभी वर्ग के 153 या इससे अधिक अंक पाने वाले तथा एसटी के सभी विद्यार्थियों को बुलाया गया है। खेल कोटा के तहत प्रवेश के लिए भी 27 जुलाई तक आवेदन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी में प्रवेश
विधि में सोमवार को सभी वर्ग के 150 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा।
आर्य कन्या और राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय दोनों कालेजों में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश शुरू है। यूजीएटी में शामिल छात्राएं प्रवेश ले सकती हैं।
केपी ट्रेनिंग कालेज
एसटी विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों की बीएड में प्रवेश के लिए आखिरी काउंसलिंग सोमवार को होगी।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी में प्रवेश
बीए में ओबीसी के आठ या इससे अधिक अंक तथा एससी और एसटी के सभी को सोमवार को प्रवेश के लिए बुलाया गया है। बीकॉम में सोमवार को ओबीसी के 75 या इससे अधिक अंक तथा एससी और एसटी के सभी का प्रवेश होगा।

हेमवनी नंदन बहुगुणा में प्रवेश
हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य के अनुसार बीए, बीएससी बायो, बीकॉम तथा एमए प्रथम वर्ष मध्य कालीन इतिहास और दर्शनशास्त्र विषय में कुछ सीटें खाली हैं। विद्यार्थी इन विषयों में प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed