{"_id":"5e14cd178ebc3e88217d3885","slug":"court-issued-warrant-against-co-alka-dharmraj-allahabad-news-ald265077851","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाही में उपस्थित न होने पर सीओ के खिलाफ वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवाही में उपस्थित न होने पर सीओ के खिलाफ वारंट
विज्ञापन
वर्तमान में गाजियाबाद में तैनात हैं अलका धर्मराज सिंह
चार लोगों की चाकू से गला रेतकर कर दी गई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। बहरिया हत्याकांड में गवाही के लिए उपस्थित न होने पर कोर्ट ने अभियोजन साक्षी तत्कालीन सीओ अलका धर्मराज सिंह को कारण बताओ नोटिस और जमानती वारंट जारी किया है। यह आदेश एडीजे पूनम निगम ने दिया है।
हत्याकांड में अभियोजन का संचालन कर रहे डीजीसी गुलाब चन्द्र अग्रहरि ने गवाह क्षेत्राधिकारी को साक्ष्य के लिए अगली नियत तारीख 21 जनवरी को उपस्थित कराए जाने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है। डीजीसी का कहना है कि हत्याकांड में अभियोजन के गवाहों की गवाही हो चुकी है। सीओ अलका धर्मराज सिंह की गवाही शेष है। सीओ वर्तमान में गाजियाबाद में तैनात हैं। अभियुक्तगण जेल में बंद हैं। सीओ की गवाही न होने से मुकदमे में अग्रिम सुनवाई नहीं हो पा रही है। जिसका शीघ्र निस्तारण किया जाना है। डीजीसी ने एसओ बहरिया को भी लिखा है कि वह नियत तारीख पर हत्याकांड के मालमुकदमाती आलाकत्ल चाकू आदि कोर्ट में प्रस्तुत करे।
यह है मामला
घटना पांच मई 2014 की बहरिया थाने के अहिराई गांव की है। मामले में गांव के रामबरन, रामशरन, राजीव कुमार और पन्ना लाल को लाठी डंडे से लहूलुहान करने के बाद चाकू से चारों की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी । इसमें लल्लू उर्फ कमलेश कुमार सहित आठ लोग अभियुक्त बनाए गए हैं। सभी अभियुक्तगण जेल में बंद है।