फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Court dismissed the claim of petition on the land of Thakur Radha Mohan

High Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ठाकुर राधामोहन विराजमान की जमीन पर याची का दावा कर दिया खारिज

Mon, 12 Sep 2022 11:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 11:52 PM IST
सार

याची का कहना था कि राजपुर गांव. मथुरा की 10 एकड 15 बिस्वा जमीन उसके पूर्वजों की है। वह उत्तराधिकारी होने के नाते मालिक है। राज्य सरकार की ओर से विरोध किया गया। सरकार का कहना था कि जमीन ठाकुर पुलन विहारी जी महाराज विराजमान मंदिर की थी।

विज्ञापन
Court dismissed the claim of petition on the land of Thakur Radha Mohan
कोर्ट - फोटो : demo photo

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ठाकुर राधामोहन जी महाराज विराजमान मंदिर मोहल्ला बाग अगर बिहारी बृंदावन, मथुरा की जमीन पर सोहनलाल शर्मा का पुश्तैनी हक होने का दावा खारिज करते हुए कहा है कि जमीन विराजमान मूर्ति की है। कोर्ट ने जिला प्रशासन को मंदिर की संपत्ति की सुरक्षा करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी तथा न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव की खंडपीठ ने सोहनलाल शर्मा की याचिका पर दिया है।

विज्ञापन



याची का कहना था कि राजपुर गांव. मथुरा की 10 एकड 15 बिस्वा जमीन उसके पूर्वजों की है। वह उत्तराधिकारी होने के नाते मालिक है। राज्य सरकार की ओर से विरोध किया गया। सरकार का कहना था कि जमीन ठाकुर पुलन विहारी जी महाराज विराजमान मंदिर की थी। राधामोहन दास प्रबंधक थे। उन्होंने 28 मई 1915 को जमीन ठाकुर राधामोहन जी महाराज विराजमान मंदिर को बैनामा कर दिया। याची का मंदिर की जमीन पर कोई अधिकार नहीं है। जमीन विराजमान मूर्ति की है। याची को इसे बेचने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed