{"_id":"6b04a6813948436e040031c3","slug":"couple-on-a-motorcycle-killed-after-being-struck-by-a-scorpio-allahabad-news-c-407-1-sald1005-23611-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत
Tue, 24 Nov 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
मेजा के कोटहा गांव के सामने हाईवे पर हुई हादसे में दंपति की गई जान के बाद चक्का जाम करते आक्रोश
- फोटो : katra news
प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर सोमवार शाम बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
हादसा मेजा के कोटहा गांव के सामने करीब साढ़े पांच बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दयाराम विश्वकर्मा (44) और उनकी पत्नी बबीता (42) स्कॉर्पियो के पिछले पहिये के नीचे आ गए जिससे उनकी मौत हेा गई।
इस दौरान बाइक भी स्कॉर्पियो में फंस गई। स्कॉर्पियो में सवार दो युवकों को भीड़ ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को भीड़ से बचाकर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। भीड़ ने वाहन में आग लगाने का भी प्रयास किया, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस ने शवों को रामनगर सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम
दंपती की मौत से गुस्साए लोगों ने प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग को घंटे भर तक जाम कर दिया। मेजा थाने के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद राजमार्ग पर यातायात बहाल हो सका।
शादी समारोह से लौट रहे थे मिर्जापुर के रहने वाले दंपती
मिर्जापुर जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव गांव निवासी दयाराम विश्वकर्मा और बबीता रविवार को मेजा के लोटाढ़ गांव गए थे। वे वहां एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोटहा गांव के सामने यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतक के बेटे नीरज विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में स्काॅर्पियो चालक की लापरवाही सामने आई है। कार्रवाई की जा रही है।- बृजेश पाठक, एसीपी मेजा।

मेजा के कोटहा गांव के सामने हाईवे पर हुई हादसे में दंपति की गई जान के बाद चक्का जाम करते आक्रोश- फोटो : katra news