फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Counter of railway will open in Parade during Magh fair

माघ मेला के दौरान परेड में खुलेंगे रेलवे के काउंटर

Sat, 03 Aug 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Counter of railway will open in Parade during Magh fair
Counter of railway will open in Parade during Magh fair
माघ मेला के दौरान परेड में खुलेंगे रेलवे के काउंटर
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रशासन के साथ रेलवे ने भी माघ मेला की तैयारी शुरू कर दी है। मंडल रेलप प्रबंधक कार्यालय में शुुक्रवार को हुई बैठक में सुविधाओं पर चर्चा हुई। मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ ने बताया कि परेड मैदान में आरक्षित तथा अनारक्षित टिकट काउंटर खोले जाएंगे। इलाहाबाद जंक्शन पर बने चार यात्री आश्रय स्थलों में टिकट बुकिंग, डिस्प्ले बोर्ड आदि सभी आवश्यक सुविधाएं होंगी। उन्होंने बताया कि सुबेदारगंज, नैनी, छिवकी, इलाहाबाद सिटी, दारागंज, झूंसी, प्रयाग, प्रयाग घाट स्टेशनों पर भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। अमिताभ ने बताया कि 10 जनवरी को पौष पूर्मिणा से मेला शुरू होगा। इसके बाद 15 जनवरी को मकर संक्रांति, 24 को मौनी अमावस्या, 30 को वसंत पंचमी स्नान होगा। माघी पूर्णिमा नौ फरवरी तथा महाशिवरात्रि 21 फरवरी को होगी। इन तिथियों को ध्यान में रखकर जल्द तैयारी शुरू की जाएगी। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक एनामुल हक, अनुराग कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
000
राजीव ने महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया
प्रयागराज। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल को केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन के महाप्रबंधक का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

000
बरवाडीह-चुनाव गाड़ी चोपन तक ही जाएगी
प्रयागराज। चुनार-चोपन खंड में अनुरक्षण कार्य के लिए हर शनिवार और रविवार को ट्रैफिक ब्लाक लिया जा रहा है। इसकी वजह से बरवाडीह-चुनाव-बरवाडीह गाड़ी चोपन तक ही जाएगी। चोपन से ट्रेन वापस भी होगी। वाराणसी-सिंगरौली ट्रेन 50 मिनट के लिए रेगुलेट की जाएगी। बरवाडीह-चुनार गाड़ी निरस्त होने की वजह से वाराणसी-सिंगरौली (शक्तिनगर) को चोपन-चुनाव के मध्य ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed