{"_id":"cce66758dd65ec5ac7ad45592cbc9af0","slug":"councillor-fir-lodged-at-the-attackers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद ने हमलावरों पर कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद ने हमलावरों पर कराई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 12 Jul 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। खुसरोबाग स्थित जलकल विभाग के मुख्यालय में नामित पार्षद शम्स तवरेज पर हमला करने के मामले में शनिवार को दो लोगों के खिलाफ खुल्दाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पार्षद की ओर से हमलावरों पर गालीगलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मामला शुक्रवार देर शाम का है। पार्षद शम्स तवरेज खुसरोबाग स्थित जलकल मुख्यालय में किसी काम के सिलसिले में गए थे। इस बीच सात-आठ बाइक से वहां दर्जनभर लोग पहुंचे और पार्षद पर हमला कर दिया। उनकी जमकर पिटाई गई। इससे उनके सिर और चेहरे में गंभीर चोटें आईं थीं। खून से लथपथ पार्षद को देख वहां मौजूद कर्मचारी भाग खडे़ हुए थे। मारपीट का कारण ठेकेदारी को लेकर वर्चस्व और भुगतान को माना जा रहा है। पार्षद ने इस मामले में ठेकेदार शिव बाबू सोनकर एवं विनोद सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जलकल विभाग के जीएम वीएन द्विवेदी का कहना है कि पार्षद भी ठेकेदारी करते हैं। हमला करने वालों से उनका कोई विवाद था, जिसके बाद यह घटना हुई।