फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   corona vaccine: now only 600 health workers will get corona vaccine on first day

corona vaccine: पहले दिन अब सिर्फ 600 हेल्थ वर्करों को लगेगा कोरोना टीका

Fri, 15 Jan 2021 01:42 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Jan 2021 01:42 AM IST
सार

इन केंद्रों पर पहले दिन कोरोना टीकाकरण
  • 0 मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज
  • 0 जिला महिला चिकित्सालय (डफरिन)
  • 0 मंडलीय चिकित्सालय कॉल्विन
  • 0 कमला नेहरू अस्पताल
  • 0 सीएचसी सोरांव
  • 0 सीएचसी फूलपुर

विज्ञापन
corona vaccine: now only 600 health workers will get corona vaccine on first day
corona vaccine - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कोविड वैक्सीनेशन की व्यवस्था में शासन स्तर से बदलाव किया गया है। प्रथम चरण के टीकाकरण के पहले दिन शनिवार को 20 नहीं सिर्फ छह केंद्रों पर 600 हेल्थ वर्करों को कोरोना टीका लगाया जाएगा। जिनको टीका लगाया जाएगा, उन्हें एसएमएस या सीएमओ कार्यालय से सूच
विज्ञापन

ना दी जाएगी।

कोविड वैक्सीनेशन का प्रथम चरण 16 जनवरी से है। इसमें करीब 26000 हेल्थ वर्करों का कोविड पोर्टल पर विवरण अपलोड हो चुका है। टीकाकरण के लिए बुधवार रात कोविड वैक्सीन की पहली खेप में 32000 डोज यहां पहुंच चुकी हैं। अभी तक वैक्सीनेशन का काम 20 केंद्रों पर होना था, जिसमें अब शंसोधन किया गया है। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ प्रभाकर राय के मुताबिक 16 जनवरी को शहर के चार और ग्रामीण इलाकों के दो समेत छह केंद्रों पर कोविड वैक्सीनेशन का काम किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना टीकाकरण के नोडल प्रभारी डॉ राहुल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोल्डचेन के तहत कोविड वैक्सीन की डोज चिह्नित केंद्रों तक पहुंचाई जाएंगी। एक केंद्र पर 100 हेल्थ वर्करों को कोरोना टीका लगाया जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए केंदों के नोडल और टीम सदस्यों को ड्यूटी के बारे में सूचित कर दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed