फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   corona told that how much we are responsible for pollution

कोरोना ने बताया, प्रदूषण के लिए हम कितने जिम्मेदार

Fri, 29 May 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
corona told that how much we are responsible  for pollution
कोरोना ने हमें यह पाठ पढ़ाया कि हम पर्यावरण को दूषित करने के लिए कितने जिम्मेदार हैं। यह बात मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित जल पुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह ने प्रयाग महिला विद्यापीठ के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित वेबिनार में कही।
विज्ञापन

‘कोविड-19 महामारी के दौरान राजनीतिक व आर्थिक परिदृश्य’ विषय पर आयोजित वेबिनार में बतौर विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि गंगाजल इस दौरान बहुत स्वच्छ हो गया है। हमें जल संरक्षण और गंगा की सफाई के प्रति गंभीर होकर काम करना होगा। मुख्य अतिथि राज्य विवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि जीत उन्हीं की होती है, जो कभी हार नहीं मानते। कोरोना के संकटकाल में तो ऑनलाइन शिक्षा सही है, लेकिन यह क्लास रूम टीचिंग का विकल्प नहीं है। उन्होंने इस आयोजन को सराहनीय प्रयास बताया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. जूही शुक्ला ने बच्चों को परिवेश के प्रति जागरूक एवं सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम निदेशक डॉ. सारिका दुबे ने बताया कि वेबिनार में महत्वपूर्ण विषयों पर देश भर से शामिल विशेषज्ञों ने अपने विचारों एवं ज्ञान से छात्राओं को अभिसिंचित किया। कार्यक्रम में मनीष कुमार, डॉ. मंजू सिंह, मनीषा महरोत्रा, डॉ. नीलिमा सिंह, डॉ. आनंद कुमार सिंह, डॉ. चंद्र मोहन उपाध्याय आदि ने शिरकत की। प्रयागराज को कोरोना मुक्त कैसे किया जाए, कॉलेज की छात्राओं ने इस पर शोध परक रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed