फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Convention for the crowd, came eight special trains

अधिवेशन के लिए जुटी भीड़, आ गई आठ स्पेशल ट्रेनें 

Tue, 08 Nov 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 08 Nov 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
Convention for the crowd, came eight special trains
allahabad
संगम नगरी में पहली बार होने जा रहे ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) ने अपनी कमर कस ली है। आठ एवं नौ नवंबर को आयोजित अधिवेशन में शिरकत करने के लिए सोमवार की रात तक आठ स्पेशल ट्रेन एवं कई ट्रेनों में जोड़े गए अतिरिक्त कोच से देश के तमाम जोनों के ढेरों कर्मचारी इलाहाबाद पहुंच गए। दो स्पेशल ट्रेनें मंगलवार की सुबह भी रेलकर्मियों को लेकर इलाहाबाद पहुंचेंगी। अधिवेशन की तैयारियों को लेकर केपी कॉलेज ग्राउंड में दिन भर रेलकर्मियों का मजमा लगा रहा। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय अधिवेशन में सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों से जुड़े मुद्दों पर अहम प्रस्ताव पास किए जा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर एआईआरएफ के अधिवेशन को लेकर पिछले कई दिनों से एनसीआरएमयू से जुड़े रेलकर्मी तैयारियों में जुटे हैं। सोमवार की शाम तक इलाहाबाद जंक्शन के सिटी साइड, सिविल लाइंस साइड झंडा, बैनर, पोस्टर आदि से पट गए। इस दौरान एनसीआरएमयू के महामंत्री आरडी यादव, मंडल मंत्री एसएन ठाकुर, आरएन सिंह, एके भारद्वाज, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, शंभूलाल आदि यूनियन नेता रेलकर्मियों को लेकर दिन भर तैयारियों में मशगूल रहे। सम्मेलन में शामिल होने के लिए एआईआरएफ के अध्यक्ष रखाल दास गुप्ता और महामंत्री शिवगोपाल मिश्र भी मंगलवार की सुबह इलाहाबाद पहुंच जाएंगे। मंडल मंत्री एसएन ठाकुर ने बताया कि अपराह्न दो बजे इलाहाबाद जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से सभी जोनल रेलवे से आए रेलकर्मी एक रैली निकालेंगे। जो सिविल लाइंस होते हुए केपी कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगी। केपी में शाम पांच बजे खुली सभा का आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed