फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Contractor stabbed to death in Kareli, body thrown in newly constructed house and locked from outside

Prayagraj Crime : करेली में ठेकेदार की चाकुओं से गोदकर हत्या, शव को नवनिर्मित मकान में फेंक बाहर से लगाया ताला

Fri, 07 Mar 2025 11:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Mar 2025 11:52 AM IST
सार

करेली में एक ठेकेदार की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका सिर भी वजनी वस्तु से बुरी तरह कुचला गया है। ठेकेदार सलाउद्दीन बृहस्पतिवार दोपहर से ही लापता था। कातिलों ने हत्या के बाद शव को मोहल्ले में ही एक नवनिर्मित मकान में फेंकने के बाद बाहर से ताला लगा दिया। शुक्रवार को खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Contractor stabbed to death in Kareli, body thrown in newly constructed house and locked from outside
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करेली के अंधीपुर गांव में ठेकेदार सलाहुद्दीन(55) की चाकू से गोदने के बाद सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी गई। वह बृहस्पतिवार सुबह घर से निकले थे और फिर नहीं लौटे। रात में उनका शव नवनिर्मित मकान में मिला। पुलिस अज्ञात में केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


ठेकेदार एयरपोर्ट क्षेत्र के लखनपुर गांव के रहने वाले थे। वह ठेके पर मकान बनाने का काम करते थे। बेटे फैजान के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे के करीब वह साइट देखने की बात कहकर घर से निकले और फिर नहीं लौटे।
विज्ञापन


दोपहर में उनका फोन भी बंद हो गया। शाम तक नहीं आने पर खोजबीन शुरू की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोपहर में फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने ऐनुद्दीनपुर जाने की बात बताई थी। रात 10 बजे के करीब परिजन खोजबीन करते हुए वहां पहुंचे तो पानी की टंकी के पीछे सुनसान में उनकी बाइक खड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुछ दूर पर एक मकान था जिसमें ताला बंद था। सूचना पर करेली पुलिस पहुंच गई। मकान का ताला तोड़कर पुलिस भीतर दाखिल हुई तो वहां ठेकेदार का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक, चाकू जैसे धारदार हथियार से उनके सीने व पेट में गोदा गया था।

इसके साथ ही सिर में दाहिनी तरफ गहरा जख्म था। पास ही में एक हथौड़ा पड़ा मिला जिससे माना जा रहा है कि सिर में इसी से चोट पहुंचाई गई। पूछताछ में परिजनों ने किसी रंजिश की बात से इंकार किया। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि परिजनाें की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी विवाद या दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है। जांच पड़ताल की जा रही है।

फोन कर बुलाने वाले की तलाश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ठेकेदार को फोन कर किसी शख्स ने साइट दिखाने के लिए बुलाया था। शव मिलने के बाद से फिलहाल फोन करने वाले व्यक्ति का नंबर बंद है। उसकी तलाश की जा रही है। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं बहाने से बुलाकर तो उनकी हत्या नहीं कर दी गई। फिलहाल वारदात की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस का कहना है कि इसका पता लगाया जा रहा है। उधर पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed