फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Contempt notice to Principal Secretary Basic and Principal Secretary Justice, instructions to follow the order

हाईकोर्ट : प्रमुख सचिव बेसिक व प्रमुख सचिव न्याय को अवमानना नोटिस, एक माह में आदेश का पालन करने का निर्देश

Fri, 28 Apr 2023 10:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 10:26 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा, दीपक कुमार व प्रमुख सचिव विधि एवं न्याय, पी के श्रीवास्तव को अवमानना नोटिस जारी कर कोर्ट का आदेश एक माह में पालन करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Contempt notice to Principal Secretary Basic and Principal Secretary Justice, instructions to follow the order
कोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा, दीपक कुमार व प्रमुख सचिव विधि एवं न्याय, पी के श्रीवास्तव को अवमानना नोटिस जारी कर कोर्ट का आदेश एक माह में पालन करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि प्रथमदृष्टया अवमानना केस बनता है। आदेश का पालन न करने पर उन्हें तलब कर अवमानना आरोप निर्मित किया जायेगा। यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने अधिवक्ता घनश्याम मौर्य की अवमानना याचिका पर दिया है।

विज्ञापन

याची का कहना है कि 24 अक्तूबर 16 को कोर्ट ने राज्य सरकार को बेसिक शिक्षा विभाग के अधिवक्ताओं का पैनल नियुक्त करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार एक माह में गाइडलाइंस तैयार करने का आदेश दिया था। इसके साथ ही मनमाना पैनल बनाने वाले अधिकारियों से हुए भुगतान की वसूली करने को कहा था। मामला सुप्रीम कोर्ट भी गया। अधिकारियों से वसूली कार्यवाही को रद्द कर दिया और प्रकरण के निर्णय के लिए हाईकोर्ट वापस कर दिया गया।

विज्ञापन


याची का कहना है कि 2012 में गठित अधिवक्ता पैनल अभी भी कार्य कर रहा है। नया पैनल गठित नहीं किया जा सका है और न ही गाइडलाइंस ही तैयार की गई। हालांकि, कुछ को जोड़ा व घटाया गया है। याची का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed