फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Constable's son's dead body found hanging in room

Prayagraj News: कमरे में फंदे से लटकता मिला सिपाही के बेटे का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Constable's son's dead body found hanging in room
थाना क्षेत्र के चीनी मिल प्रयाग पुरम कॉलोनी में रहने वाले चित्रकूट निवासी सिपाही के बेटे का कमरे के अंदर फंदे से शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर ने ऐसा क्यों किया, यह स्पष्ट नहीं हो सका। हालांकि, पुलिस की मानें तो पढ़ाई के लिए परिवार के डांटने से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। किशोर 11वीं का छात्र था।
विज्ञापन

चित्रकूट निवासी दयाशंकर शुक्ल हेड कांस्टेबल इन दिनों धूमनगंज थाने में तैनात हैं। नैनी के प्रयागपुरम कॉलोनी में वह परिवार के साथ मकान बनाकर रहते हैं। सोमवार शाम को उनके बेटे अंकित शुक्ला उर्फ आदित्य(17) ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो परिवार के लोग उसे बुलाने गए। कमरा अंदर से बंद था, खिड़की से झांकने पर परिजनों ने देखा तो वह फंदे से लटका था। कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा गया और आननफानन एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed