फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Confusion in the BJP CM candidate

सीएम प्रत्याशी को लेकर भाजपा में असमंजस 

Fri, 10 Jun 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 10 Jun 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Confusion in the BJP CM candidate
मोदी भाजपा
इलाहाबाद में 12 एवं 13 जून को होने जा रही भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में यूपी के सीएम प्रत्याशी के नाम की घोषणा होगी या नहीं यह अभी तय नहीं हो सका है। पार्टी के ज्यादातर नेताओं का यही कहना है कि राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में सीएम प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं होगी। पीएम मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में सिर्फ सीएम पद के संभावित उम्मीदवारों के नाम पर ही चर्चा होगी और चुनाव कैंपन का अध्यक्ष कौन होगा, उसका ऐलान कार्य समिति की बैठक में किया जा सकता है।
विज्ञापन


पिछले माह ही तय हुआ था कि भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक इलाहाबाद में 12 एवं 13 जून को होगी। बैठक की घोषणा के साथ ही इस बात के कयास लगाये जाने लगे कि उक्त बैठक में यूपी सीएम पद के उम्मीदवार के नाम पर मुहर लग जाएगी। इस दौरान सीएम पद के लिए पार्टी में सांसद योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी, सांसद वरुण गांधी और लखनऊ के मेयर डा. दिनेश शर्मा आदि का नाम आया। इन नामों के अतिरिक्त अभी हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का नाम भी मुख्यमंत्री के लिए खासा सुर्खियों में छाया हुआ है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक की तैयारियों में जुडे़े पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में लगातार इन दिनों मुख्यमंत्री प्रत्याशी के नाम पर ही चर्चा हो रही है। इस बीच बृहस्पतिवार को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर ने इन सभी खबरों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अभी मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं करने जा रही है। अभी विधानसभा चुनाव में वक्त है। देश में कई अन्य मुद्दे भी है। उन्हीं मुद्दों पर ही कार्यसमिति में चर्चा होगी। देश हित में किये जाने वाले विकास कार्यों के  प्रस्ताव आदि ही इस बैठक में पारित होंगे। उधर भाजपा विधायक गोपाल जी टंडन ने भी सीएम पद के प्रत्याशी की घोषणा किए जाने से इंकार किया है। गोपाल जी टंडन के मुताबिक बैठक में सीएम पद के संभावित नामों पर ही चर्चा होगी। लेकिन उम्मीदवार के नाम की घोषणा होगी या नहीं यह अभी तय नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed