फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Complete records of students will be uploaded on the U-DISE portal.

Prayagraj News: यू-डायस पोर्टल पर अपलोड होगा छात्रों का पूरा रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Complete records of students will be uploaded on the U-DISE portal.
नए शैक्षिक सत्र की तैयारियों के बीच बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का डाटा समय से अपलोड करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक विद्यालय को छात्र प्रोफाइल अपडेट करने और नवीन नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिले में 2832 विद्यालयों के 3.10 लाख छात्रों का यू-डायस पोर्टल पर सत्यापन होगा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यू-डायस 2025-26 की गतिविधियां समाप्त होने के बाद अब नए सत्र के लिए छात्रों का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट किया जा रहा है। इसमें कक्षा एक में नए प्रवेश, कक्षा पांच और आठ के छात्रों का अगली कक्षा में प्रमोशन, ड्रॉपआउट विद्यार्थियों का विवरण और छात्राओं के आधार सत्यापन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
विज्ञापन

निर्देश में कहा गया है कि सभी सूचनाएं विद्यालय की प्रवेश पंजिका और उपस्थिति रजिस्टर के आधार पर ही दर्ज की जाएं। किसी भी प्रकार की त्रुटिपूर्ण, अपूर्ण या भ्रामक जानकारी पाए जाने पर संबंधित प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारी नियमित समीक्षा कर डाटा एंट्री की निगरानी करेंगे।
------------------
इन सूचनाओं की होगी विशेष जांच

- कक्षा एक में नवीन नामांकन
-कक्षा पांच और आठ के छात्रों का प्रमोशन
-ड्रॉपआउट विद्यार्थियों का विवरण

- छात्राओं का आधार सत्यापन
- शिक्षकों और विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं का डाटा
- प्रवेश पंजिका के अनुसार रिकॉर्ड अपलोड करने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed