फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Complaint lodged in the police station against BJP spokesperson Prem Shukla, accused of insulting Ayodhya MP.

Prayagraj : भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के खिलाफ थाने में दी तहरीर, अयोध्या सांसद का अपमान करने का आरोप

Thu, 25 Jul 2024 06:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Jul 2024 06:36 PM IST
सार

तहरीर में कहा है कि प्रेम शुक्ला ने एक टीवी चैनल पर बस के दौरान अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। कहा क अवधेश प्रसाद नौ बार विधायक और छह बार मंत्री भी रह चुके हैं। वह अनुसूचित जाति से आते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने इनका अपमान किया जिससे समाज के लोगों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। 

विज्ञापन
Complaint lodged in the police station against BJP spokesperson Prem Shukla, accused of insulting Ayodhya MP.
फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय जनसमर्थन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत भाष्कर एडवोकेट ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। तहरीर में कहा है कि प्रेम शुक्ला ने एक टीवी चैनल पर बस के दौरान अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। कहा क अवधेश प्रसाद नौ बार विधायक और छह बार मंत्री भी रह चुके हैं। वह अनुसूचित जाति से आते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने इनका अपमान किया जिससे समाज के लोगों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। 

विज्ञापन


कहा कि प्रेम शुक्ला को यह भी पढ़ना और जानना चाहिए कि पासी समाज में वीरांगना ऊदा देवी, मदारी पासी, महाराजा सुहेलदेव पासी, लाखन पासी, बिजली पासी, छीता पासी जैसे महान वीर - वीरांगनाओं के नाम इतिहास में दर्ज हैं। देश की आजादी और अस्मिता के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी हैं।पासी समाज में मसुरिया दीन, धर्मवीर, क्रांतिकारी मदारी पासी जैसे एक से बढ़कर एक समाज सुधारक और गण्यमान्य राजनेता हुए हैं, जिन्होंने अपने सेवा भाव, त्याग और बलिदान से समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पासी समाज की बहादुरी का लोहा मुगल और ब्रिटिश काल में भी माना जाता रहा।
विज्ञापन


जहां तक प्रश्न सांसद अवधेश प्रसाद का है। वह एक संसदीय चुनाव क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनका अपमान करना पूरे क्षेत्र की जनता का अपमान है। अवधेश प्रसाद केवल पासियों के नेता नहीं बल्कि वह पूरे लोकसभा क्षेत्र के सांसद हैं और उनका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार बनाने में पासी समाज की बड़ी भूमिका होती है, क्योंकि यह समाज कभी जाति को देखकर वोट देने के बजाय जनप्रतिनिधियों की योग्यता को देखकर वोट देता रहा है और आज तक इस समाज के ऊपर किसी जातिवादी राजनीति करने का लेवल नहीं लगा है। आज कोई भी राजनीतिक पार्टी इस समाज को नज़र अंदाज़ नहीं कर सकती हैं क्योंकि अकेली यही जाती है जो राजनीति में जातिवाद को महत्व नहीं देती  इतिहास इसका गवाह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed