फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Command of High Court Bar at IK Chaturvedi

आईके चतुर्वेदी के हाथों हाईकोर्ट बार की कमान

Tue, 26 Dec 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 26 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Command of High Court Bar at IK Chaturvedi
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की कमान इंद्र कुमार चतुर्वेदी (आईके चतुर्वेदी) के हाथों में रहेगी। सोमवार को चार पदों के घोषित परिणाम में आईके ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व अध्यक्ष अनिल तिवारी को 1228 मतों से शिकस्त दी। आईके को 2707 मत, जबकि अनिल तिवारी को 1479 मत मिले हैं। वहीं महासचिव पद पर हुई कांटे की टक्कर में बाजी अविनाश चंद्र तिवारी (एसी तिवारी) के हाथ लगी। उन्होंने दूसरे स्थान पर जेबी सिंह को 321 मतों से हराया। एसी तिवारी को 1577 वोट तथा जेबी सिंह को 1256 वोट मिले।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रवींद्र नाथ ओझा (आरएन ओझा) 1808 मत पाकर चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने जमील अहमद को 326 मतों से हराया। जमील को 1482 वोट मिले। संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर मुकाबला काफी कड़ा रहा। शुरुआती मतगणना में आगे चल रहे मनु शर्मा को 85 मतों से शिकस्त देते हुए प्रशांत सिंह (रिंकू सिंह) ने बाजी मार ली। प्रशांत को 1225 मत, जबकि मनु शर्मा को 1140 मत मिले।
विज्ञापन


हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 20 दिसंबर को हुए मतदान के बाद मतगणना 23 दिसंबर से प्रारंभ हुई। तीन दिन की गिनती के बाद चार प्रमुख पदों का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी धर्मपाल सिंह, चुनाव अधिकारी सुरेश चंद्र द्विवेदी, वशिष्ठ तिवारी, श्रीतमी प्रवीण शुक्ला सहित चुनाव अधिकारियों की टीम ने अथक प्रयास के बाद सोमवार को देर शाम परिणाम घोषित किया। मतगणना का नतीजा आते ही विजेता प्रत्याशियों के समर्थक खुशी से झूम उठे और अध्यक्ष, महासचिव सहित अन्य प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट बार चुनाव में जीत से कुछ कदम पीछे रहे गए उम्मीदवारों ने जीतने वालों को बधाई देने के साथ ही सहयोग और समर्थन के लिए अधिवक्ताओं का आभार जताया है। अध्यक्ष पद पर दूसरे स्थान पर रहे अनिल तिवारी ने विजेता आईके चतुर्वेदी को फूलमाला पहनाकर बधाई दी। सभी वकीलों को मैसेज भेजकर उनके फैसले को स्वीकार किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दूसरे नंबर पर रहे जमील अहमद ने भी विजेता आरएन ओझा को बधाई तथा मतदाताओं का आभार जताया है। महासचिव पद पर कुछ मतों के अंतर से पीछे रह गए जेबी सिंह ने भी निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए मतदाताओं का आभार जताया है।


बार चुनाव में कुल पड़े मत- 6639
पद- अध्यक्ष     
1-अमरेंद्र पांडेय   मत    (112)
2-अनिल तिवारी         (1479)
3- आईके चतुर्वेदी       (2707) विजयी
4-  आरए वर्मा           (442)
5- यूएन शर्मा            (817)
6- वीपी श्रीवास्तव      (1064)

वरिष्ठ उपाध्यक्ष
1- एके मिश्र              (717)
2-जमील अहमद          (1482)
3-पीयूष शुक्ला            (859)
4-आरएन ओझा            (1808) विजयी
5-शिव सिंह यादव         (838)
6-एसपीके त्रिपाठी        (594)

महासचिव
1-अमित कुमार             (412)
2-एसी तिवारी              (1577) विजयी
3- जेबी सिंह               (1256)
4-प्रभाशंकर मिश्र           (1042)
5-राजीव शुक्ल              (157)
6- राजेश सिंह               (440)
7- सुमन यादव               (844)
8-विक्रांत पांडेय              (862)

संयुक्त सचिव प्रशासन
1- धर्मेंद्र कुमार यादव        (699)
2-गौतम मिश्र                (381)
3- मनु शर्मा                 (1140)
4-प्रशांत सिंह                (1225) विजयी
5-प्रियदर्शीे त्रिपाठी           (748)
6- राजीव द्विवेदी             (649)
7-राकेश सिंह                  (88)
8- रामललित चौधरी           (247)
9- संजय सिंह                 (402)
10-सौरभ श्रीवास्तव           (635)
11-उलझन सिंह बिंद          (185)
12-विनोद कुमार तिवारी       (143)

बार की गरिमा को बढ़ाना है: आईके चतुर्वेदी
इलाहाबाद। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद आईके चतुर्वेदी ने कहा कि चुनाव के समय अधिवक्ता साथियों से जो वादे किए थे, उनको पूरा करना प्राथमिकता होगी। बार की गरिमा को बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश होगी। बेंच से बेहतर समन्वय और मुकदमों की लिस्टिंग आदि में आ रही समस्याओं का हल निकाला जाएगा। वकीलों के मेडिकल क्लेम और आकस्मिक मृत्यु की दशा में दी जानी वाली सहायता बिना किसी भेदभाव के उपलब्ध कराई जाएगी। आईके ने सभी मतदाताओं का उन पर भरोसा जताने के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed