फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Come out to save the constitution, come with us

सीएए और एनआरसी के खिलाफ आंदोलन जारी

Mon, 10 Feb 2020 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Come out to save the constitution, come with us
Come out to save the constitution, come with us - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। मंसूर अली पार्क में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ प्रदर्शन 29वें दिन रविवार को भी जारी रहा। शहर के विभिन्न इलाकों से जुलूस की शक्ल में महिलाओं का मंसूर अली पार्क में पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर उन्होंने इसे काला कानून बताया और इसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा, संविधान बचाने निकले हैं, आओ हमारे साथ चलो। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता के कारण उनकी मांगों को नजर अंदाज कर रही है। इसके पूर्व गौस नगर, चकिया, शाहगंज, बख्शी बाजार, दायरा शाह अजमल, बैदनटोला, अटाला, अहमदपुर, असरौली सहित विभिन्न इलाकों से तिरंगा लहराते हुए जुलूस निकालकर महिलाएं मंसूर अली पार्क पहुंचीं। इस दौरान कई इलाकों में प्रशासन की ओर से जुलूस को रोकने की कोशिश भी की गई लेकिन भारी हुजूम के कारण पुलिस बैकफुट पर आ गई। मंसूर अली पार्क पहुंचकर कई अधिवक्ताओं ने भी प्रदर्शनकारियों की मांगों का समर्थन किया। कहा, सरकार को इस काले कानून को वापस लेना चाहिए। यह कानून, पिछड़ों, आदिवासियों, मजदूरों, शोषितों, भूमिहीनों सभी के खिलाफ है। उन्होंने असम में लाए गए एनआरसी का हवाला देते हुए कहा, इससे हर कोई परेशान हुआ। प्रदर्शनस्थल पर सायरा, सबीहा मोहानी, खुशनुमा बानो, जीशान रहमानी, अब्दुला तेहामी, उसमान खालिद, तौसीफ, सैयद मो. अस्करी, इरशाद उल्ला, तारिक खान, अफसर महमूद, शोएब अंसारी, अकीलुर्रहमान, तारिक सईद अज्जू आदि मौजूद थे।

Come out to save the constitution, come with us

Come out to save the constitution, come with us- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed