फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   college manager's wife hanged in the hostel hanging

हॉस्टल में फांसी पर लटकी मिली कॉलेज प्रबंधक की पत्नी

Tue, 22 Oct 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
college manager's wife hanged in the hostel hanging
कॉलेज प्रबंधक की पत्नी हॉस्टल में फांसी पर लटकी मिली
विज्ञापन

कर्नलगंज में घटना, देवरिया के भटनी की रहने वाली प्रियंका हॉस्टल में रहकर करती थी यूजीसी नेट की तैयारी
पुलिस जता रही खुदकुशी की आशंका, मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, सदमे में परिजन
प्रयागराज। कर्नलगंज स्थित गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में कॉलेज प्रबंधक की पत्नी प्रियंका मिश्रा (37) का शव फांसी पर लटका मिला। वह छह महीने से यहां रहकर यूजीसी नेट की तैयारी कर रही थी। पुलिस इसे प्रथमदृष्टया खुदकुशी का मामला मान रही है। हालांकि, उसका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
मूल रूप से देवरिया में भटनी की रहने वाली प्रियंका के पति अमित मिश्रा भटनी में ही स्थित डिग्री कॉलेज के प्रबंधक हैं। उसके दो बेटे भी हैं जिनमें बड़ा आलोक(7) व छोटा आदित्य(5) साल का है। करीब छह महीने पहले यूजीसी नेट की तैयारी करने के लिए कर्नलगंज के चर्च लेन स्थित नित्याशा हॉस्टल में रहने आई। वार्डन साधना सिंह ने बताया कि रोज की तरह सोमवार सुबह भी हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं कोचिंग जाने की तैयारी में जुटी थीं। प्रियंका दिखाई नहीं दी तो वह उसे जगाने पहुंची। दरवाजा बंद था लेकिन, भीतर से कुंडी नहीं लगाई गई थी। कमरे में पहुंचने पर छात्राओं ने देखा कि प्रियंका फांसी पर लटकी हुई थी। इसके बाद सूचना मिली तो वार्डन मौके पर पहुंची और फिर जानकारी देने पर पुलिस आई। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि शव दुपट्टे से बनाए गए फंदे पर लटका हुआ था। जांच पड़ताल की गई लेकिन वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों को सूचना देने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही बाकी चीजें साफ होंगी।
विज्ञापन

पति व बहन भी नहीं बता पाए कुछ
घटना की सूचना मिलने के बाद हॉस्टल में मृतका की बहन रेखा मिश्रा व उसके पति पहुंचे। वह अल्लापुर में रहते हैं। पुलिस ने पूछताछ की लेकिन घटना को लेकर दोनों कुछ बता नहीं सके। पुलिस के मुताबिक, उनका कहना था कि अमित की यह दूसरी शादी थी। दोनों बच्चे उसी के पास रहते थे। छह महीने पहले प्रियंका खुशी-खुशी नेट की तेयारी करने हॉस्टल में आई थी। आठ दिन पहले ही वह घर से लौटी थी। तनाव जैसी किसी बात की उसने कोई चर्चा नहीं की। उधर दोपहर बाद मर्चरी पर पहुंचे पति व अन्य रिश्तेदार भी कुछ बता नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन पहले ही गांव चली गई थी रूम पार्टनर
पुलिस ने बताया कि मृतका के साथ उसकी रूम पार्टनर भी रहती थी। लेकिन 20-25 दिन पहले वह गांव चली गई थी और तब से वापस नहीं आई है। उससे भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। हो सकता है कि प्रियंका ने उससे कभी अपनी किसी परेशानी के बाबत चर्चा की हो। वार्डन से भी पूछताछ की गई लेकिन, वह कुछ बता नहीं सकी। हॉस्टल की अन्य छात्राओं ने भी किसी जानकारीसे इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed