फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Code of conduct implemented, voting to be held on May 25

Prayagraj News: आचार संहिता लागू, 25 मई को होगा मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Code of conduct implemented, voting to be held on May 25
लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रयागराज की फूलपुर और इलाहाबाद संसदीय सीट के लिए छठवें चरण में 25 मई को मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। फूलपुर सीट के लिए डीएम नवनीत सिंह चहल तथा इलाहाबाद के सीडीओ गौरव कुमार निर्वाचन अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

दोनों सीटों के लिए अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी होगी और उसी दिन नामांकन शुरू हो जाएगा। फूलपुर में 2047108 तथा इलाहाबाद में 1807886 मतदाता अपना नया सांसद चुनेंगे। 2019 की तुलना में इस बार फूलपुर में 71889 तथा इलाहाबाद में 114439 मतदाता बढ़ गए हैं। चूंकि, नामांकन तक नए मतदाता जोड़े जा सकते हैं। ऐसे में मतदाताओं की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

फूलपुर लोकसभा के अंतर्गत कुल पांच विधानसभा क्षेत्रों में 858 मतदान केंद्रों के 2068 बूथ पर मतदान होगा। सबसे अधिक फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में 435 तथा सबसे कम फाफामऊ में 378 बूथ हैं। वहीं, इलाहाबाद संसदीय सीट के लिए 934 केंद्रों के 1813 बूथ पर मतदान होगा। सबसे अधिक दक्षिणी में 377 तथा मेजा में सबसे 339 बूथ हैं। भदोही लोकसभा सीट में शामिल प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा को भी मिला लें तो जिले में कुल 4664519 मतदाता हैं। 2019 की तुलना में यह संख्या 284824 अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार 2241 केंद्रों के 4712 बूथों पर मतदान होगा। 2019 में 2198 मतदान केंद्र के 4938 बूथों पर मतदान हुआ था। इस तरह से मतदान केंद्रों की संख्या में तो 43 की बढ़ोतरी हुई है लेकिन बूथों की संख्या 226 कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed