फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CO Devendra was highly matched, posted as GRP inspector for a long time in Prayagraj

बेहद मिलानसार थे सीओ देवेंद्र, जीआरपी इंस्पेक्टर के रूप में लंबे समय तक तैनात रहे प्रयागराज में

Sat, 04 Jul 2020 12:16 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
CO Devendra was highly matched, posted as GRP inspector for a long time in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कानपुर देहात में मुठभेड़ के दौरान जिन पुलिसकर्मियों ने शहादत दी, उनमें सीओ देवेंद्र मिश्र भी शामिल हैं। वैसे उनकी बहादुरी व मिलनसार स्वभाव का कायल संगमनगरी भी रही। वह लंबे समय तक यहां जीआरपी इंस्पेक्टर के रूप में तैनात रहे और अपनी कार्यशैली से बेहद लोकप्रिय भी रहे। 
विज्ञापन


मौजूदा वक्त में बांदा जिले में तैनात इंस्पेक्टर बृजेश यादव 2010 से 2011 तक शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र के अंडर में बतौर एसआई जीआरपी में तैनात रहे। वह बताते हैं, जीआरपी में इंस्पेक्टर रहने के दौरान शहीद सीओ ने अपनी कार्यशैली से सभी का दिल जीता। वह बेहद मिलनसार स्वभाव के थे और उनसे एक बार मिलने के बाद ही व्यक्ति उनका कायल हो जाता था।
विज्ञापन


यही वजह थी कि उनके न सिर्फ विभाग बल्कि बाहर के बहुत से लोग भी बेहद सम्मान करते थे। जीआरपी इंस्पेक्टर के रूप में उन्होंने जहरखुरानी व ट्रेनों में लूटपाट करने वाले कई गिरोहों का भी भंडाफोड़ किया। बृजेश कहते हैं कि उनकी शहादत हमेशा याद रहेगी। इसी तरह इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव भी शहीद सीओ के साथ तैनाती के दिनों को भी याद कर बेहद भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शहीद सीओ ने सीनियर होने के नाते आगे बढ़ने में मदद की, तो सच्चे दोस्त की तरह कभी किसी चीज की कमी भी महसूस नहीं होने दी। उनकी शहादत विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed